Search

 
 
 

पत्नी ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, रांची पुलिस ने किया खुलासा

 
Ranchi: ओरमांझी थाना क्षेत्र के डहू गांव निवासी आशेश्वर महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. मृतक की पत्नी सीता देवी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सनोज कुमार के साथ मिलकर पति आशेश्वर महतो की टांगी और हथौड़े से मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को सनोज कुमार, सीता देवी और प्रेमनाथ महतो को गिरफ्तार किया है. एसएसपी चंदन सिन्हा ने पीसी कर इसकी जानकारी दी. बता दें कि बीते 21 अप्रैल को आशेश्वर गांव की एक वृद्धा के अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट गया था. जिसके बाद वह घर नहीं लौटा. इसी दौरान 22 अप्रैल उसका शव सपाही नदी से बरामद हुआ था. मृतक के सिर पर दो जगहों पर चोट के गंभीर निशान पाए गए थे. इसे भी पढ़ें- आप">https://lagatar.in/delhi-congress-president-lovely-resigns-in-protest-against-alliance-with-aap-kanhaiyas-candidature-scuffle-with-asif-khan/">आप

से गठबंधन, कन्हैया की उम्मीदवारी के विरोध में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष लवली का इस्तीफा…आसिफ खान के साथ धक्का-मुक्की…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही