Search

 
 
 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

 
Lagatar Desk:  बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है. दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. कुछ दिनों पहले आलिया ने एक्टर पर रेप का भी आरोप लगाया था. एक बार फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने बच्चों और उन्हें घर में ना घुसने देने का आरोप लगाया है. आलिया ने ये भी इल्जाम लगाया है कि एक्टर ने उन्हें सड़क पर छोड़ दिया. जिसका वीडियो भी आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
https://www.instagram.com/p/CpULOBjDnm4/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CpULOBjDnm4/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Aaliya Siddiqui (@aaliyanawazuddin)

वीडियो में बेटी शोरा बेकाबू होकर रोती नजर आ रही है क्योंकि उन्हें अंदर जाने की परमिशन नहीं दी गई. आलिया वीडियो में कहती हैं, “यह नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सच्चाई है जिसने अपने मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा. जब 40 दिनों तक घर में रहने के बाद मुझे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में फौरन बुलाया गया लेकिन जब मैं मेरे बच्चों के साथ घर वापस आई तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हमें अंदर नहीं जाने देने के लिए कई गार्डों को तैनात किया हुआ था. मुझे और मेरे बच्चों को इस आदमी ने बेरहमी से सड़क पर छोड़ दिया था. मेरी बेटी को विश्वास नहीं हो रहा था कि उसका अपना पिता उसके साथ ऐसा कर सकता है और वह रो रही थी और सड़क पर रो रही थी. शुक्र है कि मेरे एक रिश्तेदार ने हमें अपने एक कमरे के घर में ले लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-46.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आलिया ने आगे कहा- यह छोटी मानसिकता और मुझे और मेरे बच्चों को घर से बाहर फेंकने और हमें सड़कों पर लाने की क्रूर योजना से पता चलता है कि कैसे छोटा सा यह शख्स नवाजुद्दीन सिद्दीकी है. तीन वीडियो शेयर कर रही हूं जहां आप इस शख्स की हकीकत देख सकते हैं. इसे भी पढ़ें: सुष्मिता">https://lagatar.in/sushmita-sen-had-a-heart-attack-the-actress-herself-gave-information/">सुष्मिता

सेन को आया था हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने खुद दी जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही