Search

 
 
 

लोहरदगा: प्रेमी साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

 
Lohardaga: गुमला और लोहरदगा सीमावर्ती सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडरा जंगल में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. इधर शव की बरामदगी में पता चला है कि प्रेम प्रसंग मामले में दो बच्चे की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की जघन्य घटना को अंजाम दी है. बता दें कि शव को कब्जे में लेकर सेन्हा थाना पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है. विदित हो कि सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा जंगल में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई. शव की शिनाख्त घाघरा थाना अंतर्गत आदर निवासी खादी उरांव के 27 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक की पत्नी 25 वर्षीय ममता देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोमवार को पति की हत्या कर दी थी. मृतक के परिजनों के अनुसार ममता का संबंध पुसो थाना क्षेत्र के एक लड़के के साथ था. जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था. बताया कि सोमवार को दोनों बाइक से निकले थे. उसके बाद पत्नी के अकेले घर लौटने पर परिजनों को संदेह होने लगा तो छानबीन तथा पूछताछ की. परंतु संदेहात्मक बातें बताकर मामला को दबाने का प्रयास ममता द्वारा किया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने जब शुक्रवार को सख्ती से पूछताछ की तो सच सामने आ गया. वहीं सेन्हा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें - Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-robber-gangs-also-started-committing-cyber-crimes-made-upi-a-new-way-robbery/">Kiriburu

: लुटेरा गिरोह भी करने लगे साइबर अपराध, यूपीआई को बनाया लूट का नया तरीका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही