Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंजाब में पदस्थापित बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट की पत्नी ने मानगो में लगाई फांसी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पंजाब में पदस्थापित बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट जेके सिंह की पत्नी मानगो सहारा सिटी सुपरडेल्टा निवासी नीतू सिंह (45 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पूर्व उसने छह पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. उसने लिखा है कि वह मानसिक तनाव में थी. इस कारण फांसी लगा रही है. नीतू जवाहरनगर रोड नंबर 9 में महिला बुटिक चलाती थी. वह अपने घर में अकेली ही रहती थी. आज सुबह उसकी नौकरानी ज्योत्सना घर पहुंची तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला.

आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा

आसपास के लोग जुटे और दरवाजा तोड़ दिया. अंदर देखा वह फंदे से झूल रही है. उसने साड़ी के सहारे फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली थी. मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि महिला के परिजन भागलपुर से पहुंच रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है. बुधवार को परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के अनुसार महिला का पति से विवाद चल रहा था. पति अपने दो बच्चों को लेकर पंजाब चला गया था. दोनों ने तलाक की अर्जी भी दे रखी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही