Search

 
 
 

20 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू की पत्नी की अपील, पति के साथ कानून के मुताबिक हो कार्रवाई

लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड की लाधुप पंचायत स्थित बांडीटोला से गिरफ्तार 20 लाख रुपये के इनामी माओवादी रविंद्र गंझू की पत्नी ने पुलिस से भावुक अपील की है. उन्होंने कहा कि उनके पति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उनके साथ कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जाए.
 
माओवादी रविंद्र गंझू

Latehar :  लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड की लाधुप पंचायत स्थित बांडीटोला से गिरफ्तार 20 लाख रुपये के इनामी माओवादी रविंद्र गंझू की पत्नी ने पुलिस से भावुक अपील की है. उन्होंने कहा कि उनके पति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उनके साथ कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जाए.


मीडिया से बातचीत में रविंद्र गंझू की पत्नी ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि हिरासत के दौरान उनके पति के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार न हो और उन्हें सुरक्षित रखा जाए. भावुक होते हुए उन्होंने कहा, मेरा सुहाग सुरक्षित रहे. पुलिसकर्मियों की पत्नियों का भी सुहाग सुरक्षित रहे.


गिरफ्तारी के बाद पत्नी का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को कानून के अनुसार न्याय मिलने का अधिकार है और उनके पति के मामले में भी सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए.


हालांकि पत्नी की इस अपील पर झारखंड पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. कानून के तहत गिरफ्तार व्यक्ति की सुरक्षा और उसके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना पुलिस की जिम्मेदारी होती है. दूसरी ओर, सुरक्षा एजेंसियां रविंद्र गंझू से पूछताछ कर माओवादी संगठन की गतिविधियों और उसके नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही