Search

 
 
 

पत्नी पर टांगी से किया वार, अस्पताल में मौत, आरोपी को जेल

 
Kolebira (Simdega) : कोलेबिरा थाना क्षेत्र में एक पति ने पीटकर पत्नी को घायल कर दिया. परिजन और आसपास के लोग आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार कोलेबिरा के एडेगा पंचायत के रामजड़ी तेतरटोली गांव निवासी एडिसन बरला (40) का पत्नी विश्वासी बरला के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. कहासुनी के दौरान एडिसन ने अपना आपा खो दिया और टांगी से पत्नी पर वार कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी विश्वासी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने विश्वासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं आरोपी एडिसन के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/SIMDEGA-2.jpg"

alt="" width="477" height="511" /> इसे भी पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-barhi-police-arrested-three-warrantees-sent-to-jail/">हजारीबाग:

बरही पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही