Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जंगली जानवर ने चार बकरियों का किया शिकार, दहशत में लोग

Latehar : सदर थाना क्षेत्र के हेठ पोचरा पंचायत के मंजार ग्राम में जंगली जानवर ने चार बकरियों को अपना शिकार बनाया. घटना गुरुवार रात्रि की है. सभी बकरियां मांजर गांव निवासी भारूली सिंह के थे. भारुली सिंह के परिजन सिकंदर सिंह ने बताया कि चारों बकरियों को घर के बाहर एक कमरे में बांधा गया था. रात के करीब एक बजे बकरियों की तेज आवाजें आने लगी. वहां जाने पर एक तेंदुआ जैसा कोई जंगली जानवर दिखाई पड़ा. इसके बाद वे लोग डर गये और दौड़ कर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. बाद में जब वे लोग लौटे तो देखा कि सभी चार बकरियां गायब है. शुक्रवार की सुबह जब खोजबीन शुरू की गई तो पास के जंगल में बकरियों के कुछ बॉडी पार्ट मिले. इसके बाद उन्होंने मुखिया रामजीत सिंह को इसकी सूचना दी. मुखिया मंजार गांव पहुंचे और भुक्तभोगियों से मुलाकात की. उन्होंने वन विभाग एवं जिला प्रशासन से सरकारी प्रावधानों के अनुसार मुआवजा दिलाने की बात कही. इसे भी पढ़ें : मुखिया">https://lagatar.in/chief-accused-former-minister-yogendra-saav-of-murderous-attack-letter-written-to-sp/">मुखिया

ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर लगाया जानलेवा हमला कराने का आरोप, एसपी को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही