Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जंगली हाथी ने दुमका के मसलिया में कई घरों को तोड़ा

Advertisement
Advertisement
Dumka: मसलिया प्रखंड के श्यामपुर खुड़ियापारा ओर चित्रसेनी में रविवार की रात जंगली हाथी ने जम कर उत्पात मचाया. जिससे गांव के लोगों को रतजग्गा करना पड़ा. इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार चित्रसेनी निवासी विजय हेम्ब्रम अपने घर पर सो रहे थे. तभी अचानक रात 1 बजे उन्हे ऐसा एहसास हुआ जैसे घर की दिवार को कोई ठोकर मार रहा है. लेकिन उन्होंने यह सोच कर ध्यान नहीं दिया कि घर के ही गाय बैल होंगे तभी दरवाजा धड़ाम से गिरा. आवाज सुन आनन-फानन में पूरा परिवार घर से बाहर आ गया. जब विजय को पता चला कि हाथी ने घर पर हमला कर दिया. तभी परिवार के सभी लोगों द्वारा जोर-जोर से आवाज लगाया गया. इसे भी पढ़ें-राजधानी">https://lagatar.in/international-yoga-day-celebrated-in-a-virtual-way-in-the-educational-institutions-of-the-capital/93315/">राजधानी

के शिक्षण संस्थानों में वर्चुअल तरीके से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

हाथी श्यामपुर गांव की ओर निकला

हाथी दरवाजे को तोड़ कर हल्ला सुन श्यामपुर गांव की ओर रुख कर गया. जहां श्यामपुर खड़िया पारा के लखन मुर्मु के झोपड़ी को तोड़कर पुरा नष्ट कर दिया है. साथ ही घर में रखा लगभग 2 क्विंटल चावल चट कर गए. इसके अतिरिक्त हाथीयों ने घर में रखे सामान को भी तहस नहस कर दिया. पीड़ित परिवार ने विभाग से क्षतिपूर्ति की मांग की है. वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में फिलहाल हाथी देवघर जिले में है और धनबाद की ओर जा रहा है. इसे भी पढ़ें-डीएमएफटी">https://lagatar.in/interview-for-the-appointment-of-88-doctors-including-super-specialist-mbbs-under-dmft/93298/">डीएमएफटी

के तहत सुपर स्पेशलिस्ट, एमबीबीएस सहित 88 चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए हुआ इंटरव्यू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही