Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, दंपत्ति को किया घायल, दहशत में ग्रामीण

Simdega: सिमडेगा जिला के बानो प्रखंड अंतर्गत उकौली पंचायत में जंगली हाथी का कहर देखने को मिला. सिकोरदा निवासी मंगरा लोहरा के घर देर रात जंगली हाथी ने हमला कर दिया. घर में रखे अनाज को बर्बाद कर कई चीजों को ध्वस्त कर दिया. वहीं घर में सो रहे मंगरा लोहरा और उनकी पत्नी सोहाबती लोहराइन को हाथी ने घायल कर दिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग, उकौली पंचायत के मुखिया को घटना की जानकारी दी. घटना स्थल पर पहुंचे वन विभाग व मुखिया की मदद से घायल दंपत्ति को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. इसे भी पढ़ें:  किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cellkarmis-book-quantum-happiness-mastery-released-in-goa/">किरीबुरू

: सेलकर्मी की किताब क्वांटम हैपीनेश मास्टरी का गोवा में हुआ विमोचन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-195.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अस्पताल प्रभारी संजय कुमार रवि ने बताया कि दोनों दंपत्ति को गहरी चोट आई हैं. फिलहाल दोनों का इलाज डॉक्टर संजय रवि की देखरेख में चल रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात ढाई बजे जंगली हाथी गांव में घुस आया. और मंगरा लोहरा के घर को ध्वस्त कर, दंपत्ति को मारकर घायल कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार जारी है. हाथियों के भय से ग्रामीण डरे-सहमे रहते हैं. इसे भी पढ़ेंDSP">https://lagatar.in/dsp-to-ips-promotion-case-even-after-one-and-a-half-months-the-home-department-did-not-send-the-file-to-upsc-after-removing-the-deficiencies/">DSP

से IPS प्रोन्नति मामला : डेढ़ माह बाद भी गृह विभाग ने कमियों को दूर कर नहीं भेजा यूपीएससी को फाइल
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही