Search

 
 
 

गिरिडीह में जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, वन विभाग ने परिजनों को 50 हजार का चेक सौंपा

झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित बिरनी थाना क्षेत्र के बंगराकला गांव के पास वन क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गयी. उसकी पहचान राजिया देवी (50) के रूप में हुई है. वह बंगराकला गांव की रहने वाली थीं.
 

Giridih :  झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित बिरनी थाना क्षेत्र के बंगराकला गांव के पास वन क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गयी. उसकी पहचान राजिया देवी (50) के रूप में हुई है. वह बंगराकला गांव की रहने वाली थीं.

 

बिरनी थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि महिला जंगल की ओर गयी थीं.  इसी दौरान एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया. हाथी द्वारा कुचलने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. वन विभाग की ओर से महिला के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 50 हजार रुपये का चेक सौंपा गया है.

 

अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार की ओर से निर्धारित चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


  


 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही