Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

असम में जंगली हाथी ने दो वन सुरक्षा गार्ड सहित तीन लोगों को कुचल कर मार डाला

 Tejpur :  असम के सोनितपुर जिले में आज शनिवार को एक जंगली हाथी के हमले में दो सुरक्षा गार्ड सहित तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पश्चिम तेजपुर प्रभागीय वन अधिकारी निपेन कलिता के अनुसार एक जंगली हाथी निकटवर्ती ढेकियाजुली जंगल से भटक कर धीराई माजुली गांव में घुस आया और हमला कर तीन लोगों को कुचल कर मौके पर ही मार डाला, जबकि वन विभाग के एक अन्य कर्मचारी इस हमले में घायल हो गया.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हाथी को वापस जंगल में भेजने की कोशिश की जा रही है

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान वन सुरक्षा गार्ड कोलेश्वर बोरो और बीरेन रावा तथा स्थानीय व्यक्ति जतिन तांती के रूप में की गयी है. अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति दिबाकर मालाकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि हाथी को वापस जंगल में भेजने की कोशिश की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही