Search

 
 
 

वाइल्ड वादी पार्क का होगा एक्सटेंशन, संचालक ने बताया क्या है योजना

 
झारखंड और छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में खुलेगा वाइल्ड वादी पार्क Ranchi :  वाइल्ड वादी वाटर पार्क के संचालक शैलेंद्र जायसवाल ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब में एक प्रेसवार्ता की. उन्होंने कहा कि मैंने झारखंड में एक स्टार्टअप किया था, जिसके तहत वाटर पार्क बनाया था. यहां आने वाले सभी पर्यटकों को टिकट के साथ कॉस्टयूम ,लॉकर और पार्किंग की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती है. भारत सरकार की तरफ से मुझे झारखंड में स्टार्टअप का पहला सर्टिफिकेट दिया गया. वाइल्ड वादी पार्क का हम एक्सटेंशन कर रहे हैं. इसके तहत झारखंड और छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में भी वाटर पार्क खोलने जा रहे हैं. यहां आने वाले सभी ग्राहकों को टिकट खरीदने पर मिट्टी का चूल्हा गिफ्ट दिया जाएगा. जिससे कि वह अंदर पिकनिक भी मना सकेंगे. मुझे यहां बिजनेस करते हुए समझ में आया कि यहां के यूथ में इंटरटेन भरा हुआ है. वाइल्ड वादी वॉटर पार्क के अंदर लोगों के लिए तरह-तरह के मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं, उसे और बढ़ाया जा रहा है. शैलेंद्र जायसवाल  को 21 जुलाई को वियतनाम में झारखंड के इंटरटेनमेंट बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड के लिए सम्मानित किया जाएगा. इस मौके पर स्वाति कुमारी, रेडियो ऑरेंज के अभिषेक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-love-marriage-in-tilaiya-police-station-in-the-presence-of-both-the-families-the-young-man-held-the-hand-of-the-girl/">कोडरमा

: तिलैया थाना में प्रेम विवाह, दोनों परिवारों की मौजूदगी में युवक ने युवती का थामा हाथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही