Search

 
 
 

ग्रेड पे में सुधार नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन : अशोक सिंह

 
झारखंड अनु सचिवीय कर्मचारी महासंघ का पांचवा राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न
Giridih : रविवार को स्थानीय किरण पब्लिक स्कूल सभागार में झारखंड अनु सचिवीय कर्मचारी महासंघ का पांचवा राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन में कई प्रस्ताव पारित हुए तथा संगठन चुनाव कराया गया. समाचार लिखे जाने तक चुनावी प्रक्रिया जारी थी. राज्य स्तरीय सम्मेलन में रांची, बोकारो, धनबाद सहित लगभग सभी जिले के प्रतिनिधि मौजूद थे. सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य संगठन सचिव अशोक सिंह ने कहा कि ग्रेड पे में सुधार नहीं हुआ तो राज्य सरकार के खिलाफ अब तक का सबसे भयावह आंदोलन किया जाएगा. राज्य सरकार को पूर्व का ग्रेड पे देना होगा. ग्रेड पे 2400 से घटाकर 1900 किया जाना राज्य सरकार की नादानी है.

सामूहिक संघर्ष ही दिलाएगी हक

कहा कि सामूहिक संघर्ष करने से ही सरकार की तंद्रा भंग होगी. और कर्मचारियों को उनका हक मिल पायेगा. उन्होंने राज्य सरकार पर अफसरशाही से मॉनिटर होने का आरोप लगाया. कहा कि लिपिक को बीएलओ का कार्य दिया जा रहा है. 61 दिनों से जनसेवक हड़ताल पर हैं पर राज्य सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है. प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने गले में खराबी के कारण सम्मेलन को संबोधित नहीं किया. कार्यक्रम को उमेश पांडे, भरत यादव, कुमुद कुमार, मनोज कुमार, मुक्तेश्वर प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया. मंच संचालन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार ने किया. यह">https://lagatar.in/tisri-weeds-spread-as-soon-as-the-dead-body-of-the-migrant-laborer-came-home/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : प्रवासी मजदूर का शव घर आते ही पसरा मातम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही