Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : 1.88 करोड़ की लागत से पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

Pakur : पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत तांतीपाड़ा स्थित रानी दिग्गी तालाब का नाम नगर परिषद ने दीनदयाल उपाध्याय उद्यान कर दिया है. उद्यान को 1.88 करोड़ की लागत से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है. शुक्रवार 21 अप्रैल को नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा ने उद्यान के उन्नयन व सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया. इससे पहले पार्क में स्थापित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. [caption id="attachment_615037" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/SHILANYASH-2-1-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> दीनदयाल उपाधअयाय की प्रतिमा के समक्ष मौजूद नगर परिषद अध्यक्ष व अन्य[/caption] नगर विकास एवं आवास विभाग से निर्गत 1.88 करोड़ की राशि से तालाब की सफाई, तालाब के चारों ओर सीढ़ी घाट और पीसीसी सड़क का निर्माण, चारदीवारी के उपरी हिस्से का निर्माण, विद्युतीकरण सहित अन्य कार्य होने हैं.      शिलान्यास के बाद नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान चिंतक के स्मृति में उद्यान होना पाकुड़ वासियों के लिए गर्व की बात है. पर्यटन स्थल बन जाने से पाकुड़ में नए रोजगार के अवसर खुलेंगे और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा. कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा व वार्ड पार्षद स्वीटी दास के अलावा जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, शर्मिला रजक, वार्ड पार्षद राणा ओझा, अशोक प्रसाद, मो.रियाज अंसारी, अंजना राउत, मो.इस्माइल हक, अनुग्राहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, हिसाबी राय, दिलीप कुमार सिंह, राणा शुक्ला, श्यामल गोस्वामी, अखिलेश कुमार चौबे, धर्मेंद्र त्रिवेदी, भास्कर पांडेय, पार्वती देवी, मनोरमा देवी, सरिता मिश्रा, सविता दास, रुपेश भगत, सोहन मंडल, जीतू सिंह, सविता दास, विक्रम मिश्रा, पवन भगत, मधुसूदन साहा, मोहन सरकार, सौमित्र घोष, वरुण चक्रवर्ती, संजीत मुखर्जी, पिन्का पटेल, रविशंकर झा, विभागीय कनिय अभियंता आदित्य मिर्धा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-dmft-governing-council-meeting-chaired-by-mla-2/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: विधायक की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही