Search

 
 
 

3 जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनायेंगे जयपाल सिंह की जयंतीः मोर्चा

 
Ranchi: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि तीन जनवरी को झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस व 1925-2025 ऑक्सफोर्ड ब्लू खिताब का स्वर्णिम समारोह के रूप में मनाया जायेगा. इस मौके पर अल्बर्ट एक्का चौक से मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम तक बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी परंपरागत रूप से नृत्य, गीत, संगीत करते हुए जायेंगे. आंदोलनकारी लाल व हरे रंग का झंडे लिए रहेंगे. इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा, संयोजक रामनाथ मेहता शामिल थे. इसे भी पढ़ें – हेमंत">https://lagatar.in/these-accused-of-money-laundering-including-hemant-soren-pooja-singhal-prem-prakash-and-pankaj-mishra-got-bail-this-year/">हेमंत

सोरेन, पूजा सिंघल, प्रेम प्रकाश और पंकज मिश्रा समेत मनी लॉन्ड्रिंग के इन आरोपियों को इस वर्ष मिली बेल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही