Search

 
 
 

पुलिस को अभियुक्त के घर जाकर पूछताछ करने का आदेश जारी करेंगे क्या CM- बाबूलाल

 
Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ईडी को पूछताछ के लिए सीएम हाउस बुलाने को लेकर सीएम हेमंत सोरेन को घेरा है. ट्विट कर उन्होंने कहा है ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सम्मान किया और उनकी जिद को कानून के ऊपर रखकर पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री आवास तक गई. इस तरह की सुविधा झारखंड पुलिस द्वारा पाकुड़िया के सुदूरवर्ती गांवों के झोपड़ी में रहने वाले गरीब आदिवासी चुड़का सोरेन जैसे अभियुक्तों को भी मिलनी चाहिए. कानून की नजर में मुख्यमंत्री और गरीब आदिवासी में कोई फर्क नहीं होता. इसलिए अब हम उम्मीद करते हैं कि सीएम उदारता दिखाते हुए झारखंड पुलिस के लिए आज ही आदेश जारी करेंगे कि किसी भी अभियुक्त को अब थाने में बुलाकर पूछताछ करने के बजाय अभियुक्त के घर जाकर ही पूछताछ की जाए. https://twitter.com/yourBabulal/status/1748643670486888676

इसे भी पढ़ें -Weather">https://lagatar.in/weather-alert-it-will-remain-cloudy-till-january-24-know-the-condition-of-your-district/">Weather

Alert: 24 जनवरी तक छाये रहेंगे बादल, जानें आपके जिले का हाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही