Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाकी बचे कामों को पूरा कराऊंगा : वीडी राम

Patan, Palamu : पाटन प्रखंड के किशनपुर मध्य विद्यालय प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी ने जनसभा का आयोजन किया. भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को कार्यक्रम में आना था लेकिन किसी कारणवश वो नहीं आ सके. जनसभा को संबोधित करते हुए पलामू के भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम ने कहा कि मैं पिछले 10 वर्षों में पलामू एवं गढ़वा जिले में एक भी ऐसा कार्य नहीं किया जिससे कि यहां की जनता को सिर झुकाना पड़े. उन्होंने कहा कि जो कार्य बाकी है उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा. विष्णु दयाल राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की आवाज बनूंगा. इसे भी पढ़ें-टीएमसी">https://lagatar.in/sunny-sinku-left-tmc-and-returned-to-congress-said-corrected-the-old-mistake/">टीएमसी

छोड़ समर्थकों संग कांग्रेस में वापस लौटे सन्नी सिंकू, कहा- सुधार ली पुरानी भूल

पूर्व सांसद ने लालटेन को वोट देने को कहा, गलती के लिए मांगी माफी

वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता पलामू के पूर्व सांसद मनोज कुमार ने गलती से कह दिया कि लालटेन को वोट देकर जितायें. लेकिन 5 मिनट के बाद एक कार्यकर्ता ने बताया कि चुनाव चिन्ह उन्होंने गलत बोला है. इसके बाद मनोज कुमार ने मंच से ही माफी मांगी. मनोज कुमार पूर्व में राष्ट्रीय जनता दल से सांसद रह चुके हैं. विधायक रह चुके हैं. फिलहाल वे भाजपा में हैं. वहीं क्षेत्रीय विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि सांसद जी क्षेत्र में रहे या ना रहे मैं रहती हूं. मौके पर पूर्व सांसद घुरन राम, प्रभात भुइया, पाटन छतरपुर विधानसभा प्रभारी नरेंद्र पांडे, जिला अध्यक्ष भाजपा अमित तिवारी, श्याम नारायण दुबे, धीरेंद्र नारायण उपाध्याय, संतोष पाठक मंडल अध्यक्ष बीजेपीलठैया, अशोक तिवारी, विनोद सिंह, कर्नल संजय सिंह, प्रमुख पाटन शोभा देवी, मुखिया सुमन गुप्ता, कौशल कुमार झा, उमेश सिंह, उदय शुक्ला, नरेंद्र मिश्रा, नरेश यादव छतरपुर मंडल अध्यक्ष सुनील पासवान, राजू सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-28-at-16.47.55_e1b2256d-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें-वोट">https://lagatar.in/people-of-bokaro-participated-in-vote-walkathon/">वोट

वॉकथॉन में शामिल हुए बोकारो के लोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही