बीजेपी जुमले करती है और हम करके दिखाते हैं : सरफराज
राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद ने कहा कि हम लोग चुनाव के लिये पूरी तरह से तैयार हैं. झामुमो की केंद्रीय कमेटी की बैठक सुबह से शाम तक हुई, इसका फलाफल निकाल कर निर्णय लिया जाएगा. हमारी सरकार ने कार्य पूरे किये हैं. बीजेपी की तरह हम जनता को बहलाते नहीं हैं. मंईयां योजना ठीक चुनाव के समय शुरू करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी को योजना के तहत अधिकार दे रही है, लेकिन महिलाओं को नहीं मिल रहा था, इस पर गौर किया गया और 18 से 49 वर्ष की लड़कियों व महिलाओं को मंइयां योजना का लाभ दिया जा रहा है. बीजेपी की ओर से भी तो गोगो दीदी योजना महिलाओं के लिये है. राज्यसभा सांसद ने कहा कि एक योजना का लाभ देना और एक योजना आगे शुरू होगी दोनों में बहुत अंतर है. बीजेपी तो बस जुमले करती है, पहले उनकी सरकार भी तो रही है, तो अब याद आ रहा है, इसे क्या कहा जाएगा.ये बैठक थी बहुत खास : विनोद
झामुमो के केंद्रीय महासिचव विनोद कुमार पांडे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से विस्तारिक बैठक सुबह से रात तक हुई. इस बैठक में सारे सांसद, विधायक, नेता मंत्री शामिल हुए. उन्होंने कहा कि आज की स्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक इसलिए अहम है कि इस बैठक में संगठनात्मक एकता, गठबंधन को और मजबूती प्रदान करने व पार्टी को धरदार बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत को ले रणनीति तय करने पर मंथन किया गया.चुनाव के लिए हम लोग पूरी तरह से हैं तैयार : सुदीप
गिरिडीह विधायक सुदीप कुमार सोनू ने कहा कि हम लोग चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, चुनाव में कहीं कोई कमियां नहीं हो इसी की आज झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक हुई. हमारा राज्य स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में बढ़ रहा है. आगे और भी बेहतर कार्य होंगे.विधानसभा चुनाव की तैयारी बैठक है : भूषण
गुमला विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि यह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी बैठक है. चुनाव के लिये हम लोग पूरी तरह से तैयार हो गये हैं. आज की इस बैठक में झामुमो के सांसद, विधायक समेत सारे कार्यकर्ता शामिल हुए हैं. मईयां योजना के बारे में पूछने से उन्होंने कहा कि हमारी योजनाओं से बीजेपी के पसीने छूट रहे हैं. इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री हफिजुल हसन, दुमका सांसद नलीन सोरेन, राजमहल सांसद विजय हांसदा, सांसद महुआ माजी, विधायक स्टीफन मरांडी, विधायक सविता महतो, विधायक मंगल कालींदा, विधायक संजीव सरदार समेत सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, झामुमो कार्यकर्ता व नेता बड़ी संख्या में मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - UP">https://lagatar.in/up-bahraich-burning-in-the-fire-of-violence-internet-service-closed-area-turned-into-a-police-camp/">UP: हिंसा की आग में जल रहा बहराइच, इंटरनेट सेवा बंद, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील [wpse_comments_template]
Leave a Comment