Search

 
 
 

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : चंपाई सोरेन

 

सभी सीटों पर गठबंधन जीतेगा

Ranchi : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन पूरी तरह से तैयार है. सभी सीटों पर गठबंधन जीतेगा. हेमंत सोरेन के दुमका से चुनाव लड़ने के सवाल पर सीएम ने कहा कि उन्हीं के नेतृत्व में हम लोगों ने विधानसभा चुनाव लड़ा था. लोकसभा चुनाव भी हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही लड़ेंगे. हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के हर कैडर, हर नेता को तैयार किया है और वह चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं. एक-दो दिन में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी. सीएम शनिवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे. राजनाथ सिंह के झारखंड दौरे पर सीएम ने कहा जिसके मन में भय होता है वह निकलकर सामने आ जाता है और यही राजनाथ सिंह के साथ भी हुआ है. राहुल की रैली में शामिल होने के सवाल पर कहा कि हम कल बताएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हमारा परिवार नाम से एक गीत लॉन्च किया है, इस पर चंपाई सोरेन ने कहा कि देश में अलग-अलग समुदाय, अलग-अलग भाषा और संस्कृति है, उसे छुपाने के लिए इस तरह की बात की जा रही है, जो लोगों के समझ से परे है. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-voting-in-4-phases-in-jharkhand-by-election-in-gandey-on-may-20-see-details/">लोकसभा

चुनावः झारखंड में 4 चरणों में वोटिंग, 20 मई को गांडेय में उपचुनाव, देखें डिटेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही