Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव में बेहतर रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे : सरफराज अहमद

 
रामगढ़ में राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद का नागरिक अभिनंदन Ramgarh: रांची से गिरिडीह जाने के क्रम में रामगढ़ के कैथा स्थित विश्वकर्मा होटल के पास झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद का नागरिक अभिनंदन किया. मौके पर युवा नेता बबलू अंसारी, कृष्ण प्रसाद, वीरेंद्र, गुलशन कुमार, मोनू खान, मोहम्मद कासिम खान, आबिद अंसारी, जॉनी जी,शकील अंसारी, इजहार अंसारी, कफील अहमद अंसारी, रामदेव आनंद और आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय मीडिया प्रभार उपस्थित थे. मौके पर नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद ने कहा कि महागठबंधन से 14 सीटों पर प्रत्याशी उतारा जाएगा. सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए हम बेहतर रणनीति से कार्य कर रहे हैं. जनता इस बार नीतिगत फैसलों को लेकर मतदान करेगी. कई सीटों पर सरफराज अहमद जीत के प्रति आश्वस्त दिखे. कार्यकर्ताओं को चुनाव तैयारी में लग जाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-first-gives-business-then-collects-donations-rajesh-thakur/">बीजेपी

पहले देती है धंधा, फिर वसूलती है चंदा- राजेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही