Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाते रहेंगे आवाज : सरयू राय

Advertisement
Advertisement
  • भारतीय जनतंत्र मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक में कई निर्णय
  • तीन संसदीय और 35 विधानसभा क्षेत्र से भाजमो देगा उम्मीदवार, प्रभारियों को सौंपा गया दायित्व
Hazaribagh : भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) कोर कमिटी की बैठक बुधवार को होटल कैनेरी इन में हुई. मौके पर पार्टी के संरक्षक के रूप में विधायक सरयू राय ने बताया कि उन्होंने लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है. आगे भी आवाज उठाते रहेंगे. पूरे राज्य की जनता को न्याय दिलाने का काम करेंगे. जहां भ्रष्टाचार हो रहा है, वहां मजबूती से आवाज उठाएंगे. बैठक में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सांगठनिक निर्णय लिया गया. संगठन प्रभारियों के रूप में हजारीबाग, कोडरमा व चतरा के प्रभारी राकेश शर्मा, धनबाद, गिरिडीह व बोकारो के आशीष शीतल मुंडा, पलामू के शत्रुघ्न ओझा और कोल्हान के राम नारायण शर्मा को दायित्व सौंपा गया. इस संबंध में केंद्रीय सचिव धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि पार्टी झारखंड के तीन लोकसभा क्षेत्र धनबाद, चतरा, पलामू में अपना उम्मीदवार देगी. वहीं पार्टी ने 35 विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. जिला सम्मेलन 20 नवंबर से शुरू होगा, जो जनवरी 2024 तक चलेगा. रांची में सभी जिलों को मिलाकर बड़ा निर्णय लिया जाएगा. धनबाद में प्रदेश कार्यसमिति का बृहत सम्मेलन 11 अक्तूबर को कोयला भवन सभागार में होना तय हुआ है. बैठक को पार्टी के संरक्षक सरयू राय, केंद्रीय अध्यक्ष धमेंद्र तिवारी, कोर कमिटी के पदाधिकारी आशीष शीतल मुंडा, रामनारायण शर्मा, पीएन सिंह, राकेश शर्मा, अभिषेक पांडेय, अजय सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया. बैठक में भाजमो के शिवाजी सिंह, उदय कुमार सिंह, शिव शंकर मुंडा, सुबोध श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, सुशील सिंह, पीएन सिंह, सुयश पांडेय, अजय कुमार सिंह, दीपक कुमार, आशीष कुमार, विक्की ठाकुर, त्रिपुरारी कुमार, नीरज कुमार, विशाल दास आदि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-youth-shot-in-head-by-criminals-in-pandara-ranchi-admitted-to-rims/">BIG

NEWS : रांची के पंडरा में अपराधियों ने युवक ने सिर में मारी गोली, रिम्स में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही