Search

 
 
 

राष्ट्रपति से सीयूजे के कुलपति को हटाने की मांग करेंगेः एनएसयूआई

 
Ranchi: सेंट्रल युनिवर्सिटी में रात के खाने में मरा हुआ चूहा मिलने औऱ 20 से अधिक छात्रों की तबीयत बिगड़ जाने को लेकर एनएसयूआइ प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर कुलपति औऱ कुलसचिव को अविलंब हटाने कीमांग करेगा. बुधवार को गुस्साए छात्रों ने एडमिन बिल्डिंग के पास धरना देते हुए यह कहा. मास कम्युनिकेशन और साइंस विभाग के छात्रों का कहना है कि खाने का तीन माह का पैसा एडवांस में लेता है. 2600 रुपए हर महीने जमा करते हैं. इसके बावजूद खराब खाना परोसा जा रहा है. इस दौरान राज्य उपाध्यक्ष अमन अहमद ने बताया कि एक दिन पूर्व छात्र छात्रों के रात के खाने में मरा हुआ चूहा मिला था. इससे पूर्व में कई बार घटना हो चुकी है. खाने की खराब क्वालिटी और एक्सपायरी डेट वाला मसाला देने के कारण 20 से अधिक छात्रों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से कई को उल्टियां हुईं हैं. गंभीर स्थिति में दो छात्रों का रिम्स में इलाज चल रहा है. घटना के बाद छात्रों ने वार्डन एवं विवि के उच्च पदाधिकारीयों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ था. मौके पर आर्यन कुमार, गुलशन सिंह, अनिकेत टोप्पो, जुल्फान अंसारी आदि उपस्थित थे. ये मांगे रखी -टेंडर प्रक्रिया से मेस का चयन फिर से कराया जाये. -सिक्युरिटी सुपरवाइजर को निष्काषित किया जाए. -जांच कर दोषियों पर एवं मेस इंचार्ज, स्टाफ को अविलंब हटाया जाए. - छात्र छात्राओं की जान के साथ खिलवाड़ बंद होना चाहिए - छात्र छात्राओं के प्रति गैर जिम्मेवार कार्य/लापरवाही कुलपति/कुलसचिव को हटाया जाए. इसे भी पढ़ें – ">https://lagatar.in/reference-kumbh-stampede-the-intelligence-of-the-editors-also-seems-to-have-become-vegetarian/">

 संदर्भ- कुंभ भगदड़ – संपादकों की बुद्धि भी शाकाहारी हो गयी लगती है
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही