Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मर जाएंगे मगर जमीन नहीं देंगे…और बैरंग लौटे सीओ, जान‍िये पूरा मामला

Ranka (Garhwa) : रंका अनुमंडल क्षेत्र के रंका प्रखंड के पंचायत मुख्यालय के शिवनाला में डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य कराने पहुंचे सीओ को रैयतों के व‍िरोध का सामना करना पड़ा. मह‍िलाओं के भारी व‍िरोध के कारण सीओ को बैरंग वापस लौटना पड़ा. रैयतों का कहना है क‍ि यह जमीन वर्षों से हमारी है. हमारे पूर्वज इस जमीन पर खेतीबाड़ी कर पर‍िवार का भरण पोषण करते आए हैं. वहीं प्रशासन का कहना है क‍ि यह जमीन पूर्णत: गैरमजरूआ है. रैयतों के पास इससे संबंध‍ित कोई कागजात भी नहीं है. इसे भी पढ़ें : दवा">https://lagatar.in/no-action-in-drug-scam-mla-saryu-rai-angry-with-government/">दवा

घोटाले में कार्रवाई नहीं, विधायक सरयू राय सरकार से नाराज
बता दें क‍ि रंका अनुमंडल मुख्यालय के शिव नाला में सरकार ने डिग्री कॉलेज के ल‍िए 10 एकड़ जमीन मुहैया कराई है. प्रशासन के अनुसार यह जमीन पूर्णत: गैरमजरूआ है. जहां पर सीओ ने इसके सीमांकन का कार्य भी पूर्ण कर लिया है. मगर गुरुवार को जब सीओ जमीन पर काम कराने पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद रैयतों ने इसका व‍िरोध शुरू कर द‍ि‍या. इनका कहना है क‍ि विगत 80 वर्षों से इस जमीन पर हमारे बाप -दादा ने खेती कर जीवन यापन करते आ रहे हैं. इस जमीन पर पूर्णता हमारा हक है और हम इसे मरते दम तक नहीं छोड़ेंगे. सीओ ने रैयतों को काफी समझाने का प्रयास क‍िया, मगर वे लोग नहीं माने. व‍िरोध बढ़ता देख थानेदार रामेश्वर उपाध्याय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मगर रैयत नहीं माने. अंत में सीओ टीम के साथ बिना काम कराए ही वापस लौट गए. इसे भी पढ़ें : स्कूली">https://lagatar.in/truck-hit-an-auto-full-of-school-children-three-injured-doctor-found-missing-from-duty/">स्कूली

बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारा टक्कर, तीन घायल, अस्‍पताल में रोते रहे बच्‍चे, गायब म‍िले डॉक्‍टर 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही