Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सचेतक की जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाएंगे : जयप्रकाश भाई पटेल

Advertisement
Advertisement
सचेतक बनते ही मांडू विधायक के आवास पर शुभकामना देने वालों का लगा तांता Hazaribagh : मांडू विधायक जयप्रकाश भाई को पार्टी की ओर से सचेतक के रूप में नई जिम्मेवारी मिलने के बाद सोमवार को उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ लगी रही. इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के लोगों एवं अन्य भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ समस्याओं एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा करते रहे. जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि संगठन ने नई जिम्मेदारी सौंपी है, निश्चित ही कुछ बेहतर कार्य करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि चाहे जो भी जिम्मेदारी दी जाए, लेकिन अपने क्षेत्र की जनता के लिए वह सदैव खड़ा हैं. आने वाले समय में कई राज्यों में होने वाले चुनाव पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सभी राज्यों में अपनी सरकार बनाने जा रही है. वहीं पूरे देश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. पार्टी बहुत तेजी से हर बिंदुओं पर सोच-विचार करते हुए आगे बढ़ रही है. मौके पर भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, अनिल मिश्रा, अनूप भाई वर्मा, भैया अभिमन्यु समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बिहारः">https://lagatar.in/bihar-jdu-calls-nitish-second-gandhi-politics-intensifies-on-poster/">बिहारः

जदयू ने नीतीश को बताया ‘दूसरा गांधी’, पोस्टर पर सियासत तेज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही