Search

 
 
 

मिलेगा मुआवजा, पलमा से गुमला फोरलेन हाइवे निर्माण कार्य में आएगी तेजी

 
Ranchi : पलमा से गुमला फोरलेन हाइवे निर्माण कार्य में तेजी आएगी. रांची जिला प्रशासन द्वारा इस कार्य योजना के लिए जिन लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा. पिस्का से पलमा सेक्शन परियोजना और पलमा से गुमला सेक्शन परियोजना के लिए 24 अप्रैल से 28 अप्रैल तक कैंप लगाया जायेगा. जिला प्रशासन की ओर से अधिगृहित जमीन के मालिक को मुआवजा दिया जायेगा.

जानें कहां- कहां लगाया जाएगा कैंप

रांची जिला प्रशासन द्वारा पलमा से गुमला सेक्शन परियोजना के लिए 24 अप्रैल को बेड़ो अंचल में हाठु, लमकाना और असरो मौजा के लिए, 25 अप्रैल को बेड़ो अंचल में ईटा, कादोजोरा, चिलदरी और चिरिमा मौजा के लिए, 26 अप्रैल को बेड़ो अंचल में बेड़ो, बारीडीह और नगड़ी मौजा के लिए, 27 अप्रैल को इटकी अंचल में पलमा, चचगुरा और गढ़गांव मौजा के लिए और 28 अप्रैल को बेड़ो अंचल में जरेया, पुरियो, नरकोपी और कोटपाली मौजा के लिए कैंप लगाया जाएगा. इसके अलावा पिस्का से पलमा सेक्शन परियोजना के 24 अप्रैल से 28 अप्रैल तक पंचायत भवन नारो में नारो टिकराटोली मौजा के लिए कैंप लगाया जाएगा. जमीन मालिकों को अपनी जमीन से संबंधित सभी कागजात लेकर निर्धारित स्थान पर उपस्थित होने को कहा गया है.

रांची से छत्तीसगढ़ और ओड़िशा का सफर होगा आसान 

एनएच 23 पर पलमा से गुमला के बीच 63.170 किलोमीटर फोरलेन हाइवे का काम शुरू हो गया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है. इस सड़क के लिए निर्माण एजेंसी आरकेडी कंस्ट्रक्शन का चयन कर लिया गया है. इस सड़क के बन जाने से रांची से छत्तीसगढ़ और ओड़िशा का सफर आसान होगा. इस प्रोजेक्ट को दो से ढाई वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. रांची में बेड़ो के पास पलमा से गुमला तक इस सड़क को फोर लेन चौड़ा करने में करीब 650 करोड़ रुपये का खर्च आंका गया है. सुगम और तीव्र यातायात के लिए इस नए हाइवे पर पुल और छोटी-छोटी पुलिया भी बनेंगी. हाइवे के इस हिस्से के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से स्थानीय लोग करते आ रहे थे. इसे भी पढ़ें –  पहाड़ी">https://lagatar.in/guardwall-will-be-built-to-prevent-encroachment-in-hill-temple-beautification-will-also-be-done/">पहाड़ी

मंदिर में अतिक्रमण रोकने के लिए बनेगा गार्डवाल, सौंदर्यीकरण भी होगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही