Search

 
 
 

नये आंदोलन के साथ संघर्ष का नया अध्याय लिखना होगा : देवशरण भगत

 
Ranchi : आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में रविवार को आजसू छात्र संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए देवशरण भगत ने कहा कि युवा शक्ति राज्य को नई ऊर्जा, नई दिशा दे सकती है. युवा सामाजिक सरोकार एवं रचनात्मक कार्यों से जुड़े रहें. संगठित होकर नई पीढ़ी को गढ़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा कि युवाओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है. उन्हें इन जिम्मेदारियों का एहसास होना चाहिए. आजसू अंदोलन की उपज है और यही हमारी पहचान भी है. एक नए आंदोलन के साथ संघर्ष का नया अध्याय लिखना होगा.

संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें संगठन के विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, जिला तथा प्रखंड इकाई का गठन, प्रदेश सम्मेलन की तैयारी तथा सदस्यता अभियान को गति देना मुख्य रूप से शामिल है. इस दौरान जनसंग्रह- धनसंग्रह अभियान की समीक्षा की गई. बैठक में केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. प्रदेश प्रभारी हरीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, संदीप सिन्हा, अरविंद महतो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-fraud-of-more-than-4-lakhs-in-iron-business-fir-registered-against-businessman/">बोकारो

: लोहा व्यवसाय में 4 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी, व्यवसायी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही