Search

 
 
 

उलगुलान रैली में आदिवासी-मूलवासियों पर हो रहे अत्याचार को करेंगे उजागर- चंपाई

 

उलगुलान महारैली की सफलता को लेकर सीएम ने गठबंधन दलों के नेताओं के साथ की बैठक

Ranchi: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में होने वाली उलगुलान न्याय महारैली की सफलता को लेकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गठबंधन दलों के नेताओं के साथ बैठक की. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रैली केंद्र सरकार द्वारा आदिवासियों एवं मूलवासियों पर हो रहे अत्याचारों और उन्हें जल- जंगल-जमीन से दूर करने की साजिश का पर्दाफाश करेगी. विपक्षी दलों की राज्य सरकारों के खिलाफ एजेंसियों के इस्तेमाल और झूठे आरोपों द्वारा उन्हें बदनाम करने की रणनीति को देश समझ चुका है और आगामी चुनावों में जनता उन्हें जवाब देगी. [caption id="attachment_875332" align="alignnone" width="1548"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/333-1.jpg"

alt="" width="1548" height="1032" /> उलगुलान महारैली की सफलता को लेकर सीएम ने गठबंधन दलों के नेताओं के साथ की बैठक[/caption]

राहुल हेमंत के साथ हैं खड़े

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान ही हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को यह भरोसा दिलाया था कि पूरा इंडिया गठबंधन उनके इस संघर्ष में साथ रहेगा. चुने हुए मुख्यमंत्री को अन्यायपूर्ण तरीके से जेल में भेजना झारखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. भाजपा को अपने इस षड़यंत्र की इतनी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी कि अब वह विपक्षी दलों को छेड़ने से पहले चार बार सोचने को मजबूर होगी.

चुनी हुई सरकार के सीएम को अन्यायपूर्ण तरीके से जेल में डाला गया

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्री को अन्यायपूर्ण तरीके से जेल में डाला गया है. जनता सब समझ चुकी है कि यह सारा षड़यंत्र भाजपा ने एक सर्वमान्य युवा आदिवासी मुख्यमंत्री को बदनाम करने के उद्देश्य से संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग कर कराया है. जनता में जबरदस्त आक्रोश है. लोगों का गुस्सा आने वाले चुनाव में भाजपा को दिखेगा.

देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है

झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ने देश की लोकतांत्रिक प्रणाली पर कुठाराघात किया है. केंद्र सरकार विपक्षी दलों को समाप्त करने के लिए तानाशाह बन गई है. आम लोगों से जुड़े महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा सांप्रदायिकता फैला रही है.  देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है.

हेमंत की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश 

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरे देश के लोगों में आक्रोश है, लेकिन झारखंड के लोगों आंदोलनरत हैं. झारखंड के लोगों में भाजपा के खिलाफ आक्रोश और अपने नेता हेमंत सोरेन के प्रति लगाव रैली में दिखेगा. तीन मंच बनाए गए हैं. मुख्य मंच पर इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता, मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठेंगे. मुख्य मंच के दोनों ओर एक-एक मंच बनेंगे. जहां इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के नेता बैठेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही