Search

 
 
 

गढ़वा में धरती आबा बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थापित करेंगे – मिथिलेश ठाकुर

 
Garhwa : झारखंड 21 साल का हो गया. 15 नवंबर को ही झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी. इसी दिन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है. 15 नवंबर यानी बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है.इसकी घोषणा 10 नवंबर 2021 को भारत सरकार ने की थी. धरती आबा की जयंती पर झारखंड की सीएम से लेकर सभी नेताओं ने उन्हें याद किया. इसी क्रम में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने धरती आबा को नमन किया. मिथलेश ठाकुर गढ़वा से जेएमएम के विधायक हैं. इस मौके पर ट्विट करके उन्होंने कहा कि, धरती आबा हमारे आदर्श हैं। उनकी जयंती पर हम राज्य स्थापना का जश्न मनाते हैं. पर दुःख की बात है कि राज्य बनने के 21 वर्षों के बाद भी पूरे गढ़वा जिले में भगवान बिरसा की एक प्रतिमा तक नहीं है। अगले वर्ष 15 नवंबर से पहले गढ़वा में वीर बिरसा की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। https://twitter.com/MithileshJMM/status/1460231579544915968

इसे भी पढ़ें - PMO">https://lagatar.in/robbery-at-the-house-of-an-officer-working-in-pmo-criminals-beat-up-family-members-by-taking-hostage/">PMO

में कार्यरत अधिकारी के घर डकैती, अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर की मारपीट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही