Search

 
 
 

27 फीसदी आरक्षण की लड़ाई को करेंगे और तेज : महेश्वर साहु

 
Ranchi: चर्च रोड स्थित होटल राजधानी प्लाजा में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के शौंडिक उप-जाति के केंद्रीय, जिला एवं प्रखंड अध्यक्ष स्तर के पदधारियों की बैठक रविवार को हुई. मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु, विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल शामिल हुए. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 जनवरी को रायपुर में होने वाले अखिल भारतीय शौंडिक सम्मेलन में वैश्य मोर्चा के शौंडिक पदाधिकारी व सदस्य सैंकड़ों की संख्या में शामिल होंगे. मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि नौकरी और अधिकार चाहिए तो 27 फीसदी आरक्षण की लड़ाई को तेज करना होगा. यह राज्य हम लोगों का भी है. हमलोग भी अलग झारखंड की लड़ाई सहभागी थे, तो रोजगार, अधिकार और सम्मान में दोयम दर्जे का व्यवहार क्यों? इस सवाल को रायपुर सम्मेलन में जोर शोर से उठाया जायेगा. बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किये गये. पारित प्रस्ताव के अनुसार झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में वैश्य समाज व शौंडिक जाति के लोगों ने भी प्रमुख रूप से भाग लिया था, लेकिन इस जाति के लोगों को अब तक उपेक्षित और दरकिनार किया गया है. पैसे लेकर फर्जी लोगों की सूची बनाई जा रही है. इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. दूसरा सरकार से रांची चौक-चौराहों समेत विधानसभा भवन व परिसर में झारखंड आंदोलनकारी शहीद मणींद्रनाथ मंडल, समाज के अगुआ पूर्व सांसद स्व. शिव प्रसाद साहु एवं अन्य की प्रतिमा लगाने की मांग की गई. तीसरा शौंडिक उप-जाति के सक्षम व काबिल अधिकारियों को आगे बढ़ाया जाए, उचित जगह पर पदस्थापित किया जाए. मौके पर अधिवक्ता योगेन्द्र प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद, डॉ. माधवचंद्र मंडल, अधिवक्ता सहदेव चौधरी, उप-प्रधान महासचिव उपेंद्र प्रसाद, केंद्रीय महासचिव दिलीप प्रसाद, संगठन सचिव जगदीश साहु, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु, ओमप्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहु (रांची), बसंत प्रसाद साहु (रामगढ़), केंद्रीय सचिव राजेन्द्र साहु, महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष दीपारानी कुंज, युवा मोर्चा के महासचिव दिवाकर साहु, केंद्रीय सदस्य महावीर साहु (बुड़मू), संजय साहु (ओरमांझी), कुलदीप कुमार (टंडवा), कृष्णा प्रसाद साहु, अमित कुमार उपस्थित थे. अध्यक्षता मोहन साव, संचालन अश्विनी कुमार साहु, धन्यवाद ज्ञापन कपिल प्रसाद साहु ने किया. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-accorded-guard-of-honour-at-bayan-palace-in-kuwait/">पीएम

मोदी को कुवैत के बायन पैलेस में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही