Search

आजसू, झामुमो के साथ-साथ कांग्रेस व भाजपा के वोटों में क्या सेंधमारी कर पाएगा जेएलकेएम?

Pravin Kumar Ranchi: खतियान आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले जयराम महतो डुमरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. विगत लोकसभा चुनाव में जयराम महतो की पार्टी ने आठ लोकसभा सीटें जिनमें हजारीबाग, रांची, धनबाद, गिरीडीह, चतरा, सिंहभूम, दुमका और कोडरमा में उम्मीदवार खड़े किए थे. पार्टी को मिले वोटों ने दिग्गज पॉलिटिशियन को चौंका कर रख दिया था. हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली, लेकिन जनता ने उन्हें अपने सिर आंखों पर बिठाया. लोकसभा चुनाव में पार्टी ने कई विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई और कुछ क्षेत्रों में दूसरे या तीसरे स्थान पर रहे. पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें डुमरी से जयराम महतो, जमुआ से रोहित कुमार दास, राजमहल से मोतीलाल सरकार, तमाड़ से दमयंती मुंडा, सरायकेला से प्रेम मार्डी, छतरपुर से प्रीति राज को उम्मीदवार बनाया गया है. जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के उम्मीदवार आजसू, झामुमो के साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा के वोटो में भी सेंधमारी की संभावना बनती दिख रही है. इसे भी पढ़ें - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-said-complete-the-watchman-appointment-process-by-6th-december/">हाईकोर्ट

ने कहा- 6 दिसंबर तक पूरी करें चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया

लोस चुनाव में डुमरी में मिले थे पार्टी को 90541 वोट

बता दें कि डुमरी विधानसभा सीट कुर्मी बहुल है. यही वजह है कि जयराम महतो ने डुमरी पर दांव खेला है. इस सीट पर करीब 90 हजार से अधिक यानी 32% महतो वोटर हैं. जो अब तक पिछले 20 सालों से जगन्नाथ महतो को वोट देते आ रहे हैं. एक बड़ा वोट बैंक जगन्नाथ महतो के साथ रहा है. उनके जाने के बाद भी कुर्मी वोटरों में बिखराव नहीं हुआ. उनकी पत्नी बेबी देवी जब मैदान पर उतरीं, तो उन्हें भी पूरे दम खम के साथ जिता कर विधानसभा भेजा. अब जयराम महतो इस सीट पर कितने मतदाताओं को अपनी ओर खींच पाएंगे, यह तय तो विधानसभा चुनाव में होगा. लेकिन लोकसभा चुनाव के परिणाम पर नजर डालें तो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक वोट (90541) जयराम महतो को मिले थे. आजसू को 55421, झामुमो को 52193 वोट मिले थे.

सरायकेला में भी पार्टी को मिले थे 29143 वोट

जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) को लोकसभा चुनाव के समय सरायकेला विधानसभा में 29143 वोट मिले थे. पार्टी यहां तीसरे स्थान पर रही थी. पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सरायकेला से प्रेम मार्डी को खड़ा किया है. पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी लोकसभा चुनाव के बाद से ही शुरू कर दी थी. जेएलकेएम के चुनाव में आने से सरायकेला में त्रिकोणीय मुकाबला बनता दिख रहा है. इसे भी पढ़ें - राज्य">https://lagatar.in/105-officers-of-state-administrative-service-got-promotion/">राज्य

प्रशासनिक सेवा के 105 अफसरों को मिली प्रोन्नति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp