Search

 
 
 

हम सभी मिलकर इमामगंज को और उन्नत बनाएंगेः जीतन राम मांझी

 
Gaya: गया की इमामगंज विधानसभा सीट से उपचुनाव में `हम` की प्रत्याशी दीपा मांझी ने बाजी मार ली है. हालांकि औपचारिक ऐलान बाकी है. वहीं इस जीत पर हम में खुशी की लहर है. जीतन राम मांझी ने बता दिया है कि उनकी बहू छह हजार से अधिक मतों से जीत गई हैं. शनिवार की सुबह काउंटिंग में शुरुआत में चार राउंड तक राजद के प्रत्याशी रोशन कुमार आगे चल रहे थे लेकिन पांचवें राउंड से वो पिछड़ गए. जीतन राम मांझी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि एनडीए समर्थित हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) पार्टी की उम्मीदवार दीपा मांझी पर भरोसा जताने के लिए इमामगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता का दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार. मांझी ने कहा कि यहां की देवतुल्य जनता ने दीपा को 6 हजार से अधिक मतों के अंतर से विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. क्षेत्र की जनता के उम्मीदों को टूटने नहीं देंगे. हम सभी मिलकर इस क्षेत्र को और भी उन्नत बनाएंगे और यशस्वी प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को पंख लगाएंगे. मांझी ने अपने पोस्ट में सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के तमाम नेताओं को उन्होंने टैग करते हुए आभार जताया. उन्होंने अपने पोस्ट में सीएम नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, पशुपति कुमार पारस, चिराग पासवान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को टैग करते हुए कहा कि यह जीत आप सबों की जीत है. इसे भी पढ़ें - झार">https://lagatar.in/jharkhand-election-result-hemantkalpana-soren-won-by-8-thousand-votes/">झार

चुनाव परिणाम: हेमंत,कल्पना,जयराम,सुदिव्य,स्टीफन,शशि भूषण मेहता जीते,जानें कौन कहां से जीता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही