Lucknow : बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके गनर की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है. खबर है कि पुलिस ने गुजरात जेल में बंद माफिया नेता अतीक अहमद, अतीक के भाई, पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक अहमद के दो बेटों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में भी मारपीट, हंगामे का कहानी दोहराई गयी, आप-भाजपा पुलिस की शरण में
महासागर क्षेत्र में El Nino की वापसी की संभावना, भारत में इस साल कमजोर मॉनसून रहेगा!
जया पाल ने प्रयागराज के धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया
उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने प्रयागराज के धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास के साथ-साथ विस्फोटक अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है. जानकारी के अनुसार प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद के दोनों बेटों सहित लगभग 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. बता दें कि प्रयागराज में कल शुक्रवार को राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और उसके गनर की गोली और बम मारकर हत्या कर दी गयी. इसे भी पढ़ें : एमसीडी">https://lagatar.in/story-of-uproar-again-repeated-in-mcd-standing-committee-elections/">एमसीडीस्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में भी मारपीट, हंगामे का कहानी दोहराई गयी, आप-भाजपा पुलिस की शरण में
समाजवादी पार्टी के सहयोग से अतीक अहमद सांसद बना
उमेश पाल की हत्या का मामला आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी गूंजा. जिसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मामले का संज्ञान लिया गया है .इस क्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा. सीएम ने कहा कि जिस अतीक अहमद के खिलाफ पीड़ित परिवारों ने मुकदमा दर्ज कराया है, वह समाजवादी पार्टी के द्वारा पोषित माफिया है. समाजवादी पार्टी के सहयोग से ही अतीक अहमद सांसद बना.इसी क्रम में सीएम ने कहा कि वे माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे. उन्होंने कहा कि हमने अतीक की कमर तोड़ने का काम किया है. इसे भी पढ़ें : प्रशांत">https://lagatar.in/possibility-of-return-of-el-nino-in-the-pacific-ocean-region-india-will-have-weak-monsoon-this-year/">प्रशांतमहासागर क्षेत्र में El Nino की वापसी की संभावना, भारत में इस साल कमजोर मॉनसून रहेगा!
Leave a Comment