Search

 
 
 

मैं सिद्धांत के साथ कभी समझौता नहीं करुंगाः चिराग पासवान

 
Patna: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)">https://www.google.com/url?sa=t&source=web&rct=j&opi=89978449&url=https://www.bbc.com/hindi/topics/c2dwqj7d39xt&ved=2ahUKEwisqbmmm-2IAxXIumMGHYKSEXkQFnoECDkQAQ&usg=AOvVaw1n6ZzI4CzIby64j8B7P-li">(रामविलास)

के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग">https://www.google.com/url?sa=t&source=web&rct=j&opi=89978449&url=https://hi.wikipedia.org/wiki/%25E0%25A4%259A%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2597_%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25A8&ved=2ahUKEwjfw7iNm-2IAxW94jgGHbISMkgQmhN6BAgnEAk&usg=AOvVaw1uzmKTESnhFg7gXNTVJ2Af">चिराग

पासवान
ने एसके मेमोरियल हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया. चिराग पासवान ने कहा कि अगर गठबंधन में हमारे लोगों की बात नहीं सुनी गई तो पिता की तरह मैं भी मंत्री पद को लात मार दूंगा. चिराग ने यहां तक कह दिया है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वो मंत्री पद भी छोड़ देंगे. चिराग ने कहा कि मैं अपने सिद्धांत के साथ कभी समझौता नहीं करुंगा. कहा कि मैं जानता हूं कि वो लोग झूठ बोलने का काम करते हैं उस झूठ का हमलोग पर्दाफाश करेंगे. चुनाव आते हैं...चुनाव के वक्त क्या-क्या कहा गया था. आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा. संविधान की हत्या कर दी जाएगी. चिराग ने कहा कि मेरे नेता ने भी यह बात कही थी और मैं भी दोहरा रहा हूं. मेरे पिता किसी भी गठबंधन का हिस्सा रहे हों, उनकी एक भूमिका रही है और उसी भूमिका में आज चिराग पासवान भी है. मैं भी किसी गठबंधन में रहूं आपलोगों के पहरेदार की भूमिका में हमेशा रहूंगा. जब तक चिराग पासवान उस गठबंधन में है आपलोगों को अपने हक या अधिकारों की चिंता करने की जरुरत नहीं है. आगे कहा कि जिस दिन चिराग पासवान को ऐसा लगेगा कि गठबंधन में मेरे लोगों के साथ अन्याय हो रहा है या गठबंधन में हमलोगों की बातों को नहीं सुना जा रहा है तो मेरे पिता ने भी एक मिनट नहीं सोचा था मंत्री पद को लात मरने से पहले, मैं भी नहीं सोचूंगा.
बता दें कि लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान पहले ही एससी-एसटी आरक्षण में सब कैटगरी और क्रीमी लेयर के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुखर विरोधी रहे हैं. इसके अलावा वो एनडीए सरकार द्वारा लोकसभा में लाए गए वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का विरोध कर चुके हैं और यूपीएससी लैटरल एंट्री के मुद्दे पर भी अपनी ही सरकार को घेर चुके हैं. इतना ही नहीं चिराग जातिगत जनगणना का भी समर्थन कर चुके हैं. हाल ही में चिराग ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी झारखंड में चुनाव लड़ेगी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि इस चुनाव में गठबंधन पर बाद में विचार-विमर्श किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें - इजरायल">https://lagatar.in/israels-ground-military-action-against-hezbollah-begins-us-gives-support/">इजरायल

की हिजबुल्लाह के खिलाफ जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू, अमेरिका ने दिया समर्थन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही