Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जन आकांक्षाओं को कभी टूटने नही दूंगा : कालीचरण सिंह

चतरा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह का पांकी पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत Panki, Palamu:  पांकी प्रखंड के बसडीहा में प्रवासी बूथ स्तरीय पांकी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हुई. भाजपा मंडल अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि चतरा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह मौजूद थे. भाजपा कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कालीचरण सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार चतरा संसदीय क्षेत्र से स्थानीय उम्मीदवार के रूप में भाजपा ने मुझे प्रत्याशी बनाया है. इस कर्ज की भरपाई चतरा को विकसित बनाने में करूंगा. क्षेत्र की सेवा के लिए चौबीस घंटे ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ मेहनत करूंगा. यह विश्वास दिलाता हूं कि जन आकांक्षाओं को कभी टूटने नही दूंगा. पिछले चालीस वर्षों से भाजपा के साधारण कार्यकर्ता से लेकर जो भी जिम्मेवारी दी गयी उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा किया. पार्टी ने मुझे उम्मीदवार बनाकर जनता के बीच भेजा है. इसे भी पढ़ें-सादा">https://lagatar.in/importance-simple-food-and-regular-exercise-is-paramount-dr-vk-jagnani/">सादा

भोजन व नियमित व्यायाम का महत्व सर्वोपरि है – डॉ वीके जगनाणी

मोदी फिर बनें पीएम ताकि भारत हो विकसित देश : आलोक चौरसिया

वहीं कार्यक्रम के प्रभारी मेदिनीनगर विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा के बूथ कार्यकर्ता भाजपा की सीटों की संख्या 370 पार करें. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः देश का बागडोर उनके हाथों में प्रदान करें ताकि विश्व के मानचित्र में भारत का नाम विकसित देश के रूप में स्थापित हों. मौके पर भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, मंजू लता, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, महामंत्री श्याम नंदन ओझा, धर्मेन्द्र उपाध्याय, मिंटी वर्मा, सांसद प्रतिनिधि चुनमुन पांडेय, ललित मेहता, राजदेव मेहता, अक्षय कुमार, साधु मांझी, भाजपा युवा मोर्चा के नेता सत्येन्द्र सिंह, ज्ञान रंजन गुप्ता सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-teacher-murdered-by-stoning-sensation/">सिमडेगा

: शिक्षक की पत्थर से कूच कर हत्या, सनसनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही