Search

 
 
 

बोकारो स्टील प्लांट में एक भी मजदूर की छंटनी नहीं होने देंगे- ढुल्लू

 

चुनाव जीतने के बाद पहुंचे बीएसएल गेट, जताया आभार

Bokaro : धनबाद लोकसभा के नव निर्वाचित सांसद ढुल्लू महतो चुनाव जीतने के बाद पहली बार गुरुवार को बोकारो पहुंचे. यहां उन्होंने सुबह में बोकारो स्टील प्लांट के गेट पर पहुंचकर ड्यूटी जा रहे मजदूरों से मुलाकात की और चुनाव में समर्थन देने के लिए आभार जताया. इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए. ढुल्लू ने कहा कि उन्हें बीएसएल के मजदूरों की समस्याओं की जानकारी है. ठेका मजदूरों के शोषण से भी अवगत हूं. ठेका मजदूरों की मेडिकल जांच पर कहा कि यदि यह जांच मजदूरों को स्वस्थ रखने के ख्याल से हो रही है, तो स्वागत है, लेकिन यदि छंटनी की साजिश है, तो प्रबंधन कान खोलकर सुन ले, एक  भी मजदूर की छंटनी नहीं होने दूंगा. ठेका मजदूरों के साथ भेदभाव व प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने मजदूरों के सुख-दुख में हमेशा साथ देने का वादा किया. विस्थापन की समस्या के समाधान का भी आश्वासन दिया. मौके पर जनता मजदूर सभा के अध्यक्ष साधु शरण गोप, प्रेम कुमार, संदीप कुमार, घनश्याम गोप, शंकर महथा, विस्थापित नेता सहदेव साव, बैद्यनाथ बेसरा, फूलचंद मंडल, मनोज सिंह, वकील अग्रवाल, टीना सिंह, शिबू महतो, माना सिंह, राजेश महतो, टीडी मंडल, मंटू राय, सुनीता देवी,उमाशंकर गोप आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/assembly-elections-will-be-fought-under-the-leadership-of-nitish-kumar/">पटना:

नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव – चौधरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही