Search

किसी विशेष भगवान की पूजा करने के भाजपा के किसी भी आदेश का पालन नहीं करेंगे : ममता

Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह किसी खास भगवान की पूजा करने के लिए भाजपा के आदेश का पालन करने के लिए विवश नहीं हैं. भाजपा लोगों को धमकी दे रही है कि अगर उसे वोट नहीं मिलेगा, तो वह लोगों के घरों पर सीबीआई और ईडी भेज देगी. ममता बनर्जी ने आज सोमवार को मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए यह बात कही. वह एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने कूचबिहार पहुंची हुई हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा चुनाव के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कूच बिहार में स्थानीय लोगों, विशेषकर राजबोंगशियों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी कि उनके नाम मतदाता सूची में हों ताकि वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) से खुद को बचा सकें. बनर्जी ने यहां एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम में कहा, भाजपा चुनाव के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. वह लोगों को फोन कर धमकी दे रही है कि अगर उन्होंने भगवा पार्टी को वोट नहीं दिया तो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों को उनके घर भेज दिया जायेगा.

मैं गरीब लोगों के घर जाने के बाद बाहर से आया खाना खाकर नाटक नहीं करती

यह भी कहा कि वह किसी विशेष भगवान की पूजा करने के भाजपा के किसी भी आदेश का पालन नहीं करेंगी. वह अयोध्या के संदर्भ में बोल रही थी. उन्होंने कहा, ‘मैं रामायण, कुरान, बाइबिल और गुरु ग्रंथ साहिब का अनुसरण करती हूं. मैं गरीब लोगों के घर जाने के बाद बाहर से आया खाना खाकर नाटक नहीं करती. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र राजनीति करने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले सीएए का मुद्दा उठा रहा है. बता दें कि इससे पहले, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने आज कहा कि सीएए एक सप्ताह के भीतर देश में लागू कर दिया जायेगा

उत्तर बंगाल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी ह

ममता बनर्जी का उत्तर बंगाल दौरा लोकसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर आंका जा रहा है. जान लें कि ममता ने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है. ममता बनर्जी ने रविवार से पांच दिनों के उत्तर बंगाल के जिलों के दौरे पर निकली हैं. यह वही समय है, जब उत्तर बंगाल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी है. जानकारी के अनुसार टीएमसी प्रमुख ममता दोपहर में अलीपुरद्वार जिले के हासीमारा में विमान से उतरी और कार से कूचबिहार पहुंची.

मंगलवार को ममता उत्तर दिनाजपुर के रायगंज और दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट में बैठक करेंगी

ममता ने इस क्रम में कूचबिहार में कुछ सरकारी प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया. कूचबिहार के बाद ममता दार्जिलिंग के सिलिगुड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी. कल मंगलवार को ममता उत्तर दिनाजपुर के रायगंज और दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट में दो बैठकों में शिरकत करेंगी. इस क्रम मे बुधवार को वह मालदा और मुर्शिदाबाद जिले में सभा करेंगी. गुरुवार को वह नादिया जिले के कृष्णानगर जायेंगी. जान लें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं. सूत्रों के अनुसार ममता चाहती हैं कि वह कम 30 सीटों पर कब्जा जमाये.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//