Search

झारखंड में खेल का वट वृक्ष तैयार करेंगे : सीएम

  • खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मान राशि वितरण समारोह
  • अब सभी अंतरराष्ट्रीय खेल में झारखंड के खिलाड़ी नजर आएंगे
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि झारखंड में हुनर की कमी नहीं है. बस उन्हें तराशने की जरूरत है. यह काम सरकार करेगी. हम खुद खेल पर नजर रखते हैं. आप चिंता मत करें, हम आपको आगे बढ़ाने का काम करेंगे. सब कुछ ठीक रहा तो सभी अंतरराष्ट्रीय खेल में झारखंड के खिलाड़ी नजर आएंगे. सीएम ने उक्त बातें हरिवंश राय टाना भगत इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव में आयोजित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मान राशि वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहीं. पुरस्कार पाने वाले सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों को सिर्फ मेडल जीतने के लिए तैयार नहीं करेंगे, बल्कि झारखंड में खेल का एक वट वृक्ष तैयार करने के उद्देश्य से कार्य करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह समारोह इस परिसर और स्टेडियम का वास्तविक शोभा बढ़ा रहा है. मेरी परिकल्पना है कि इस तरह का आयोजन यहां लगातार होता रहे, ताकि इसका संदेश सिर्फ झारखंड ही नहीं पूरी दुनिया में गूंजे. हर खेल में हमारे झारखंड के युवा खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर पूरी दुनिया में देश और राज्य का नाम रोशन करें.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/42-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

20 साल से गाड़ी बिल्कुल थम सी गई थी

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में जो कार्य पिछले 20 वर्षों में नहीं हो पाया, जो गाड़ी बिल्कुल थम सी गई थी, हमारे खिलाड़ियों को समझ में नहीं आता था कि खेलते हुए हमारा भविष्य क्या होगा? खिलाड़ियों की ऐसी सभी चिंताओं को हमारी सरकार ने दूर करने का ईमानदार प्रयास किया है. आपका पूरा जीवन कैसे सुरक्षित हो, इसकी पूरी गारंटी के साथ आपको आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे. सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं उनके प्रशिक्षकों को भी आगे बढ़ाने का कार्य राज्य सरकार करेगी.

खिलाड़ियों की आगे भी नियुक्तियां होती रहेंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में इस राज्य में खिलाड़ियों की नर्सरी वास्तविक रूप से सार्थक करने का प्रयास किया जाएगा. हमारी सरकार इस कार्य की ओर अग्रसर भी है. इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए खेल विभाग ने पंचायत, प्रखंड, जिला, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कोशिश शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 खिलाड़ियों को सरकार ने सीधी नियुक्ति दी है. बात यहीं खत्म नहीं होगी. खिलाड़ियों की आगे भी नियुक्तियां होती रहेंगी. झारखंड के खिलाड़ियों ने जो हुनर दिखाया, उसका लोहा मानना होगा. पूर्व में बहुत ही कम राशि खिलाड़ियों को बतौर सम्मान राशि वितरित की जाती थी ,जो न्याय संगत नहीं था. अब कोई भी पुरस्कार 50 हजार से कम का नहीं है और इसकी अधिकतम सीमा पांच करोड़ रुपए तक सरकार ने की है.

पंचायत स्तर पर सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब की होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल संस्कृति को और मजबूत करने के लिए "सिदो-कान्हो युवा खेल क्लब" शुरू किया जा रहा है.। प्रत्येक क्लब को प्रतिवर्ष 25,000 की अनुदान राशि दी जाएगी. वैसे क्षेत्र जो नक्सल प्रभावित हैं, वहां भी युवाओं को खेल से जोड़ कर सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से सहाय योजना की शुरुआत हमारी सरकार ने की है. पिछले वर्ष लगभग 75 हजार खिलाड़ियों ने सहाय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. इस वर्ष हम इसका दायरा 5 जिला से बढ़ा कर 7 जिला करने वाले हैं.

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 की मेजबानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए देश के अंदर बेहतर कोचिंग दिलाने का कार्य राज्य सरकार करेगी. देश में पहली बार हॉकी इंडिया एवं राज्य सरकार द्वारा झारखंड विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी - 2023 का आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवंबर 2023 के बीच किया जा रहा है. इसमें एशिया के 06 देशों की टीमें भाग लेंगी. झारखंड की बेटियां भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगी. यह पहला मौका है, जब इतने बड़े प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में किया जा रहा है.

जोहर पोर्टल से करेंगे खिलाड़ियों को मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विभाग ने जोहार खिलाड़ी पोर्टल की शुरुआत भी की है, यह पोर्टल देश का पहला ऐसा पोर्टल है, जहां खेल और खिलाड़ियों का डेटा एकत्रित कर उन्हें हर सम्भव मदद की जायेगी, इस पोर्टल में खिलाड़ी और प्रशिक्षकों का पूर्ण विवरण होगा.

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेल विभाग प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है

इस अवसर पर पर्यटन, कला-संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि राज्य में नई खेल नीति बनने के बाद पहली बार खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के बीच सम्मान राशि का वितरण किया जा रहा है. आज 222 खिलाड़ी तथा 48 से अधिक प्रशिक्षकों के बीच लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप उन्हें प्रदान की जा रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य के खिलाड़ियों को एक बेहतर दिशा की ओर आगे बढ़ाया जा रहा है. आने वाले समय में भी खेल विभाग मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेहतर कार्य योजना बनाते हुए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी.
इसे भी पढ़ें – NEET">https://lagatar.in/neet-changes-in-neet-syllabus/">NEET

: नीट के सिलेबस में बदलाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp