Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दलित को न्याय नहीं मिला तो देंगे धरना : माधव लाल सिंह

Advertisement
Advertisement
Bermo: राज्य के पूर्व मंत्री और गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री आवास रांची में धरना देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि भू-माफिया के सहयोग में कसमार थाना के प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी ने धीरेन बाउरी को घर से निकाल दिया है. उसके घर पर ताला लगा दिया है. इस संबंध में बोकारो एसपी और डीएसपी को पत्र दिया गया है. कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना देंगे. उन्होंने घटना की पूरी जानकारी दी. कहा कि घटना 7 जून की है. धीरेन बाउरी के पुत्र सूरज बाउरी ने इस संबंध में बोकारो एसपी और बेरमो डीएसपी को पत्र देकर गुहार लगाई, लेकिन पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि 7 जून को कसमार पुलिस धीरेन बाउरी के घर करीब 12 बजे रात पहुंची. घर की महिला और अन्य सदस्यों के साथ बदसलूकी कर घर से बाहर निकाल दिया और ताला बंद कर दिया. अभी वे गिरिडीह जिला अन्तर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह में रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि धीरेन बाउरी कसमार प्रखंड के खैराचातर ग्राम के खतियानी हैं. उनके दादाजी के द्वारा खाता नं0-01. प्लॉट नं० 333 में कुल 1.12 डिसमिल खरीदी जमीन है. जिस पर एक मकान बनाकर वे लोग रहते हैं. बीच-बीच में गिरिडीह में भी रहना होता है. इसे भी पढ़ें- सुशील">https://lagatar.in/sushil-modi-said-nitish-tejashwi-government-will-fall-before-time/">सुशील

मोदी ने कहा- समय से पहले ही गिर जाएगी नीतीश-तेजस्वी सरकार
माधव लाल सिंह ने कहा कि पूरे घटनाक्रम के साक्ष्य के लिए विडियोग्राफी और फोन टेपिंग भी की गई है. लेकिन मामले की जानकारी देने के बाद भी वरीय पुलिस अधिकारियों ने अभी तक पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी लिखित शिकायत की जा रही है. यदि वे भी दलित परिवार को न्याय नहीं दिलाएंगे तो विवश होकर उनके आवास के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे. इसे भी पढ़ें- शत्रुघ्‍न">https://lagatar.in/shatrughan-sinha-told-nitish-as-pm-face-in-2024-lok-sabha-elections-targeted-the-central-government/">शत्रुघ्‍न

सिन्हा ने 2024 लोकसभा चुनाव में नीतीश को बताया पीएम चेहरा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही