Search

 
 
 

क्या वेनेजुएला की तरह ट्रंप हमारे प्रधानमंत्री को किडनैप कर लेंगे? पृथ्वीराज चव्हाण की टिप्पणी पर भाजपा आगबबूला

क्या भारत में भी वही होगा जो वेनेजुएला में किया गया? क्या ट्रंप हमारे प्रधानमंत्री को किडनैप कर लेंगे? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने आज मंगलवार को यह विवादास्पद बयान देकर राजनीतिक गलियारों में सनसनी मचा दी है.
 

 New Delhi/Mumbai :  क्या भारत में भी वही होगा जो वेनेजुएला में किया गया? क्या ट्रंप हमारे प्रधानमंत्री को किडनैप कर लेंगे? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने आज मंगलवार को यह विवादास्पद बयान देकर राजनीतिक गलियारों में सनसनी मचा दी है.

 

 

 पृथ्वीराज चव्हाण ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई के संदर्भ में कहा, क्या भविष्य में डोनाल्ड ट्रंप भारतीय प्रधानमंत्री के साथ भी ऐसा  कर सकते हैं? भाजपा इस बयान पर आगबबूला हो गयी. भाजपा ने कहा कि यह बयान कांग्रेस की भारत विरोधी मानसिकता को दर्शाता है.  


पृथ्वीराज चव्हाण ने यह बयान डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाये गये टैरिफ पर अपनी बात रखते हुए दिया. चव्हाण ने कहा,  अगर ट्रंप भारत पर अतिरिक्त 50 फीसदी टैरिफ भी लगा दें, तो भी कोई फर्क नहीं पडने वाला. लेकिन आगे जो कहा. उससे हड़कंप मच गया. इसके बाद पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, सवाल यह है कि क्या भारत में भी वही होगा जो वेनेजुएला में हुआ?  


भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स  पर कांग्रेस नेता बयान का क्लिप शेयर करते हुए उनकी आलोचना की. प्रदीप भंडारी ने लिखा, पृथ्वीराज चव्हाण बेशर्मी से भारत की स्थिति की तुलना वेनेजुएला से कर रहे हैं. यह पूछ कर कि जो वेनेजुएला में हुआ, क्या वह भारत में हो सकता है, कांग्रेस अपनी भारत विरोधी मानसिकता दर्शा रही है.  


एक अन्य टिप्पणी में वेनेजुएला संकट पर पृथ्वीराज चव्हाण ने मोदी सरकार की कथित चुप्पी पर हमला बोला. चव्हाण ने भारत की विदेश नीति को लेकर आरोप लगाया कि सरकार प्रमुख वैश्विक संघर्षों पर स्पष्ट रुख अपनाने में विफल है. इस बार भी भारत ने हमेशा की तरह चुप्पी साध ली.


रूस और चीन ने  वेनेजुएला मामले में विरोध करते हुए उसकी आलोचना की है. पर भारत का रुख अलग रहा. चव्हाण ने यूक्रेन युद्ध, इजरायल-हमास मामले में भी भारत के रुख की आलोचना की.   

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही