NewDelhi : पीएम मोदी के विरोध में विपक्षी दलों की एकजुट होने की कवायद जारी है, 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी का मुकाबला करने के लिए सभी पार्टियां अपने-अपने हिसाब से विपक्ष को एकजुट करने में लग गयी हैं. इस क्रम में तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके की अगुआई में विपक्षी एकता को लेकर सोमवार को दिल्ली में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्मेलन में कई गैर भाजपाई नेता शामिल होंगे. खबर है कि सम्मेलन में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, झारखंड के CM हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे. ऑफलाइन बैठक में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन अध्यक्षीय भाषण देंगे. इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स">https://lagatar.in/mcap-of-9-out-of-top-10-sensex-companies-increased-by-rs-2-34-lakh-crore-bharti-airtel-remained-in-loss/">सेंसेक्स
की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का एमकैप 2.34 लाख करोड़ बढ़ा, भारती एयरटेल घाटे में रही
की सुपारी वाली टिप्पणी पर कांग्रेस भड़की, सिब्बल ने कहा, मोदी जी हमें नाम बतायें… हम उन पर मुकदमा करेंगे
की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का एमकैप 2.34 लाख करोड़ बढ़ा, भारती एयरटेल घाटे में रही
प्रधानमंत्री पद के विपक्षी उम्मीदवार राज्यों के बाहर अपनी पार्टी का विस्तार करने की जुगत में
बता दें कि तीन अन्य प्रधानमंत्री पद के विपक्षी उम्मीदवार अपने राज्यों के बाहर अपनी पार्टी का विस्तार करने की जुगत में हैं. इनमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव शामिल हैं. तीनों CM अपने प्रतिनिधियों को हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में बैठक में शामिल करने को तैयार हैं. खबर है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन, आप सांसद संजय सिंहऔर बीआरएस के सांसद डॉ केशव राव भी शामिल होंगे. जान लें कि लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता की दिशा में डीएमके का यह दूसरा प्रयास है. याद करें कि हाल ही में, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, और कुछ अन्य लोग स्टालिन के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक रैली में शामिल हुए थे. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/congress-furious-over-pms-supari-comment-sibal-said-modi-ji-tell-us-the-name-we-will-sue-him/">पीएमकी सुपारी वाली टिप्पणी पर कांग्रेस भड़की, सिब्बल ने कहा, मोदी जी हमें नाम बतायें… हम उन पर मुकदमा करेंगे
Leave a Comment