Sindri : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नवनियुक्त जिला महामंत्री सोनू उर्फ विकास गिरी 22 जनवरी को सिंदरी पहुंचे. वीर कुंवर सिंह चौक पर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा. जमकर आतिशबाजी भी हुई. सोनू गिरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिलें में हिंदुत्व को जगाने में सभी जुट जाएं. धर्म परिवर्तन पर परिषद व बजरंग दल के साथी एकजुट होकर अंकुश लगाएंगे. कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा है उसे पूरा करेंगे. मौके पर अमन कुमार ठाकुर, बमबम पाण्डेय, मनीष कुंभकार, रंजीत निषाद, रोहित कुमार, शिंटू कुमार, सोनू सिंह, आनंद महतो, नीरज गिरी, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sunken-land-again-in-kapasara-colliery-fear-of-getting-buried-in-half-a-dozen-people/">धनबाद
: कापासारा कोलियरी में फिर धंसी जमीन, आधा दर्जन लोगों के दबने की अशंका [wpse_comments_template]
धनबाद जिले में धर्म परिवर्तन पर एकजुट हो लगाएंगे अंकुश- सोनू गिरी

Leave a Comment