Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मनी विलियम शेक्सपियर की जयंती, छात्रों ने किया द मर्चेंट ऑफ वेनिस का मंचन

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग, में विलियम शेक्सपियर की जयंती "रिकॉलिंग द ग्रेट बार्ड ऑफ एवन" के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन व समारोह की शुरुआत यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह, प्रोवीसी डॉ आचार्य ऋषि रंजन, डीन (एकेडमिक्स) डी शोम, परीक्षा नियंत्रक ओपी शर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ एसआर खान ने दीप प्रज्जवलित कर किया. उन्होंने ने शेक्सपियर के मौजूदा प्रासंगिक महत्व के बारे में अपने विचार और अनुभव साझा करते हुए छात्रों को प्रबुद्ध किया. कुलसचिव ने छात्रों को आगे भी इस तरह के आयोजन करने के लिए प्रेरित किया और छात्रों को ऐसे आयोजनों में हिस्सा लेने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-techno-cultural-fest-province-at-rvs-engineering-college-from-april-26-bollywood-playback-singer-yashar-desai-will-participate/">जमशेदपुर

: आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में टेक्नो कल्चरल फेस्ट “प्रोविनेन्स” 26 अप्रैल से, बॉलीबुड के प्लेबैक सिंगर याशर देसाई करेंगे शिरकत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/NSU-2A.jpg"

alt="" width="600" height="326" /> इसके अलावा उन्होंने छात्रों से एक ड्रामा क्लब का भी गठन करने को कहा और उन्हें नैतिक समर्थन देने की पेशकश की. कार्यक्रम की मेजबानी पांचवें सेमेस्टर की छात्राएं पी गायत्री और रानी मुर्मू ने की. इस कार्यक्रम में दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों ने शेक्सपियर के नाटक "द मर्चेंट ऑफ वेनिस" के प्रसिद्ध परीक्षण दृश्य को प्रस्तुत किया. नाटक के प्रमुख पात्रों जैसे एंटोनियो का किरदार कनक कुमारी, बासानियो नंदिता पुरती द्वारा, पोर्टिया का किरदार सोवा रानी साहू और शाइलॉक का नाट्य मंचन यांतिका ने निभायी. साथ ही, ड्यूक ऑफ वेनिस के किरदार को कल्प निवास ने, ग्रैशियानो को सास्की गांधी ने, नेरिसा को शिफा रहमान ने और सालेरियो का किरदार दीया कुमारी ने निभाया. पूरा नाटक रिया गुप्ता ने सुनाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-operator-upset-over-administrative-order-to-close-27-ultrasound-centers-of-the-city/">जमशेदपुर

: शहर के 27 अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद किए जाने के प्रशासनिक आदेश पर विफरे संचालक
विलियम शेक्सपियर, जो एलिज़ाबेथन युग के प्रमुख सोननेटर्स की अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं, को दूसरे सेमेस्टर की छात्रा नेहा सेवैया ने उनके कुछ सॉनेट्स के पाठ द्वारा एक शानदार श्रद्धांजलि अर्पित की. इस कार्यक्रम में चौथे सेमेस्टर के जॉयदीप पालित ने अक्सर उद्धृत हेमलेट के कुछ गीतों का पाठ किया. छात्रों को शेक्सपियर के ग्लोब थियेटर के साथ-साथ नाट्यशास्त्र की पेचीदगियों से भी अवगत कराया गया. इसके अलावा एमए की छात्रा सुष्मिता सान्याल और प्राची मन्ना ने समकालीन समय में शेक्सपियर की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. साथ ही ग्लोब थिएटर के बारे में सभा को समृद्ध किया. इस कार्यक्रम ने छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बहुत ही सामंजस्यपूर्ण मंच प्रदान किया. इस कार्यक्रम में विभाग की संकाय सदस्य अंकिता मोदक, तन्वी श्रीवास्तव, अभिनव कुमार और अवनि सहाय भी उपस्थित थे. डॉ पूजा श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही