Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञान को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए इच्छाशक्ति जरूरी : प्रो खलखो

  • केओ कॉलेज गुमला में मनाया गया नेशनल साइंस डे
Gumlaकार्तिक उरांव कॉलेज, गुमला में  मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि डॉ एसके केसरी, पूर्व विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान ने डॉ सीवी रमन की खोज और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने रमन प्रभाव को विस्तार से समझाया. प्राचार्य प्रो एजे खलखो ने विज्ञान में निरंतर आगे बढ़ने के लिए इच्छाशक्ति और गुणात्मक सोच की आवश्यकता पर बल दिया. डॉ प्रसनजीत मुखर्जी, विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान ने कहा कि विज्ञान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य आमजनों तक विज्ञान की उपलब्धियों और उनके फायदे को सहजता से पहुंचाना है.

निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

रसायन विज्ञान के अध्यक्ष प्रो तनु तिर्की ने कहा कि इस वर्ष विज्ञान दिवस का थीम क्लोवर साइंस फॉर ग्लोबल वेल वीइंग था. डॉ दिलीप कुमार और डॉ सीमा कुमारी ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय लिव इन साइंस था. इसमें काजल रानी प्रथम, जय ममता तिर्की द्वितीय एवं सौरभ कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे. मंच संचालन डॉक्टर मुखर्जी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अंशुमिता ने किया. इस मौक पर काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – कोल्हान">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-settles-99-03-online-complaints/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : सीयूईटी के लिए यूजीसी से जुड़ेगा विश्वविद्यालय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही