Chouparan : चौपारण के सियारकोनी में इस्कान से जुड़े भक्तों ने भगवान जगन्नाथ मंदिर तथा गुरुकुल परिसर में धार्मिक आयोजन किया है. इससे यहां लगातार भक्ति की बयार बह रही है. मंदिर परिसर में गौर पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें अनेक धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. पांच क्विंटल फूलों से भगवान का अभिषेक किया गया. फिर प्रतिमा पर जलाभिषेक भी किया गया. इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.
: शनिवार को लगेगा ऊर्जा मेला, बिजली से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/aaa-2.jpg"
alt="" width="600" height="320" />
से आध्यात्मिक संपदा की प्राप्ति होती है : मनीष जायसवाल
चौपारण में शुरू होगा ट्रामा सेंटर : डॉ केशवानंद
समारोह में भक्ति वेदांता शिक्षालय के संस्थापक डॉ केशवानंद प्रभु ने बताया कि ईश्वर हर प्राणी को सेवा भावना से ओतप्रोत होकर भेजा है. ईश्वर की सच्ची आराधना से ही सेवा के अवसर मिलते हैं. उन्होंने बताया कि जल्द ही चौपारण में सडक दुर्घटना की अधिकता को देखते हुए एक ट्रामा सेंटर की व्यवस्था की जाएगी. हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के डॉ रूपेश ने सहमति देते हुए सेवा करने की बात कही. बताया गया कि इसमें बेहद रियायत में पूरा इलाज होगा. उन्होंने गुरुकुल, गोशाला, जीटी रोड पर आवारा पशुओं के लिए चारा आदि की व्यवस्था की बात कही. वहीं देश भर में इस्कान से जुड़े प्रकांड विद्वानों के माध्यम से गुरुकुल के बच्चों को पढ़ाने पर चर्चा हुई. आयोजन में कानपुर इस्कॉन मंदिर के दिव्य निताय प्रभु, पूर्व विधायक मनोज यादव और समाजसेवी हरिश्चंद्र सिंह को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :अलर्ट">https://lagatar.in/alert-energy-fair-will-be-held-on-saturday-problems-related-to-electricity-will-be-removed/">अलर्ट: शनिवार को लगेगा ऊर्जा मेला, बिजली से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर
पूर्व विधायक ने दिया सहयोग का आश्वासन
पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि चौपारण अब धर्म के मार्ग पर चलने को तैयार है. यहां बेहद योग्य विद्वतजनों का आगमन हुआ है, जो धर्म और अध्यात्म के साथ ज्ञान और विज्ञान की शिक्षा दे रहे हैं. उन्होंने हर संभव सहायता करने की घोषणा की.alt="" width="600" height="320" />
जीवंत नाटक का मंचन
महोत्सव में गुरुकुल के बच्चों ने ईश्वर भक्ति से प्रेरित जीवंत नाटक का मंचन किया. वहीं बाल कलाकार मिष्टी और आरोही ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया. वहीं समापन के बाद महाभंडारे का आयोजन हुआ. इसे भी पढ़ें : यज्ञ">https://lagatar.in/spiritual-wealth-is-achieved-through-yagya-manish-jaiswal/">यज्ञसे आध्यात्मिक संपदा की प्राप्ति होती है : मनीष जायसवाल
Leave a Comment