1001 कलश के साथ बेन्दुवारा में निकली कलश यात्रा
झापा पंचायत के बेन्दुवारा में आयोजित श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ देवी सह भास्कर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा में सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव व भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू आदि शामिल हुए. कलश यात्रा में मुख्य रूप से बरही विधायक अकेला यादव, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, राजेन्द्र चंदवंशी, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, रवि अकेला यादव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, समाजसेवी अरविंद सिन्हा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए. यज्ञ समिति के अध्यक्ष नकुलदेव रजक, सचिव सुशील साहू, कोषाध्यक्ष राकेश साहू आदि ने अतिथियों को भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-police-arrested-two-accused/">हजारीबाग: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामले में है आरोपी
ककरौला में 501 कलश यात्री हुए शामिल
पडरिया पंचायत के ककरौला में आयोजित श्री श्री 108 मानस हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ की कलश यात्रा में 501 युवतियां और महिलाएं शामिल हुईं. यज्ञ आचार्य दिवाकर पांडेय ने जलभरणी कराई. यज्ञ समिति अध्यक्ष बाल किशुन यादव, सचिव राजकिशोर यादव, कोषाध्यक्ष मनोज यादव सक्रिय संजय यादव, मुकेश यादव, मनोज यादव, राम यादव, आकाश यादव, सुखदेव यादव, सरयू यादव, लखन यादव, राजेश यादव, रामशीष यादव, घनश्याम यादव आदि ने अतिथियों को भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया.चक में तीसरे वार्षिकोत्सव का शुभारंभ
बच्छई पंचायत के चक में आयोजित शिव परिवार महायज्ञ सह वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ. कलश यात्रा में मुख्य रूप से बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, स्थानीय मुखिया वीरेन्द्र रजक, समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव आदि शामिल हुए. यहां कलश यात्रियों ने बराकर नदी से जल उठाया. यज्ञ समिति अध्यक्ष सहदेव यादव, सचिव अशोक राणा और कोषाध्यक्ष पप्पू राणा ने बताया कि गिरिडीह से पधारीं सुप्रसिद्ध कथा वाचिक प्रवचन करेंगी. इसे भी पढ़ें :बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-relatives-expressed-apprehension-of-murder-post-mortem-of-dead-body-again/">बालूमाथ: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, शव का दुबारा हुआ पोस्टमार्टम

Leave a Comment