Search

 
 
 

बंगाल में जीते हुए उम्मीदवारों को आज विजय रैली की अनुमति नहीं : CEO मनोज अग्रवाल

पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग के हवाले से बड़ी खबर आयी है. बंगाल के  मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) मनोज अग्रवाल ने कहा  है कि राज्य में उम्मीदवारों की जीत का जश्न मनाने के लिए आज सोमवार को किसी दल के उम्मीदवार को विजय रैली की अनुमति नहीं दी जायेगी.
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग के हवाले से बड़ी खबर आयी है. बंगाल के  मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) मनोज अग्रवाल ने कहा  है कि राज्य में उम्मीदवारों की जीत का जश्न मनाने के लिए आज सोमवार को किसी दल के उम्मीदवार को विजय रैली की अनुमति नहीं दी जायेगी.  

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 293 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है. भाजपा 194 और टीएमसी 88 सीटों पर बढ़त बना चुकी है.

 

 

सीईओ श्री अग्रवाल ने कहा कि मतगणना बिल्कुल सही तरीके से चल रही है.  राज्य में हिंसा की कोई घटना सामने नहीं आयी है.

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, हमने सभी DM को निर्देश दिया है कि आज किसी भी विजय रैली की अनुमति न दें. इन विजय जुलूसों की अनुमति कल से दी जायेगी. 

श्री अग्रवाल ने कहा, हम चुनाव के बाद किसी भी हिंसा को नहीं चाहते हैं. कहा कि राजनीतिक दलों को विजय रैलियां निकालने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशनों से अनुमति लेनी होगी. 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही