Search

 
 
 

Winter Food: जानें ठंड में तिल खाने के फायदे

 
LagatarDesk: आमतौर पर सभी घरों में तिल का इस्तेमाल होता है. कई अलग तरह की डिश और डेजर्ट का जायका बढ़ाने के लिए इसे उपयोग में लाया जाता है. सर्दी में तिल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. दरअसल तिल में मौजूद पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा-6, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फासफॉरस जैसे तत्व पाये जाते हैं. यह शरीर को बड़ा फायदा पहुंचाते हैं. इसे भी पढ़ें: किसानों">https://lagatar.in/now-union-ministers-and-bjp-open-front-against-farmers/10115/">किसानों

के खिलाफ अब केंद्रीय मंत्रियों और BJP ने खोला मोर्चा [caption id="attachment_10140" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/tilpatti.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तिल का उपयोग अलग तरह की डिश और डेजर्ट का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है[/caption]

हड्डियों को मजबूत और कॉलेस्ट्रोल कंट्रोल करता है तिल

  • तिल में पाये जाने वाला मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड हमारी बॉडी में कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करता है. यह दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है. उससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रखता है.
  • तिल में कई तरह के लवण जैसे- कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम होते हैं जो हृदय की मांसपेशि‍यों को सक्रिय रूप से काम करने में मदद करते हैं.
  • तिल में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाये जाते हैं, जिनसे हड्डियों का निर्माण होता है. ऐसे में यदि सर्दी के मौसम में तिल खाने की आदत डाल लें तो हड्डियों के दर्द में परेशानी नहीं होगी. दिन में यदि एक बड़ा चम्मच तिल खाया जाये, तो इससे दांत भी मजबूत होते हैं. तिल में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का स्तर ऊंचा होता है, इसलिए इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
  • तिल में सेसमीन नाम का एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है. अपनी इस खूबी की वजह से ही यह लंग कैंसर, पेट के कैंसर, ल्यूकेमिया, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका को कम करता है. इसके अलावा भी तिल के कई फायदे हैं.
  • तिल खाने से दिमागी ताकत बढ़ती है. इसमें पाया जाने वाला लिपोफोलिक एंटीऑक्सीडेंट दिमाग पर उम्र का असर जल्दी नहीं होने देता. मेंटल हेल्थ पर भी इसका सकारात्मक असर होता है. तिल का तेल त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. इसकी मदद से त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है और त्वचा में नमी बरकरार रहती है.
इसे भी पढ़ें: अच्छी">https://lagatar.in/good-news-cbse-marksheet-failed-word-failed-students-will-not-fail-in-10th-12th-examination/10126/">अच्छी

खबरः CBSE मार्कशीट से फेल शब्द हटा, 10वीं,12वीं की परीक्षा में स्टूडेंट्स नहीं होंगे फेल [caption id="attachment_10143" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/til-laddu.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तिल से तनाव और डिप्रेशन की शिकायत दूर होती है[/caption]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही