Ranchi : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी सदन के अंदर हंगामा हो रहा है. JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बीजेपी विधायक वेल में पहुंच गये है. विधायक जेपीएससी में हुई कथित गड़बडी की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे है. साथ ही बीजेपी विधायकों ने सदन के अंदर सीएम हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारे लगाये. जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी हैं. इसे भी पढ़ें - किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-stop-freight-transportation-in-sails-guava-mine-in-4-degree-temperature-from-4-am-loss-of-lakhs/">किरीबुरु
: सुबह 4 बजे से 4 डिग्री तापमान में सेल की गुवा खदान में ग्रामीणों ने माल ढुलाई रोका, लाखों का नुकसान
और आजसू विधायकों ने सदन के बाहर दिया धरना, OBC आरक्षण, JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग की
विधायक के पूछे सवाल पर कृषि मंत्री ने दिया जवाब, कहा- राज्य में गरमा धान के लिए नहीं दिया जाता है MSP
: सुबह 4 बजे से 4 डिग्री तापमान में सेल की गुवा खदान में ग्रामीणों ने माल ढुलाई रोका, लाखों का नुकसान
स्पीकर ने कहा -आप लोग जनता की समस्या के लिए सदन में आये है
वेल पर पहुंचे बीजेपी विधायकों से स्पीकर ने कहा कि आप लोग अपने क्षेत्र से जनता की समस्या के लिए सदन में आये है. ऐसे सदन में अगर आप लोग सदन को बाधित करेंगे, तो जनता के बीच यह सही मैसेज नहीं जायेगा. स्पीकर ने कहा कि आज सीएम के प्रश्न काल में अपनी बातों को रखेंगे. अपनी मांगों के लिए और भी संवैधानिक अधिकार है. उसके द्वारा अपनी बातों को रखने का काम करें. बीजेपी विधायक के विरोध के देखते हुए कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला भी वेल के पास पहुंच कर विरोध जताया है. इसे भी पढ़ें -बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-and-ajsu-mlas-protest-outside-the-house-demanding-obc-reservation-cancellation-of-jpsc-exam/">बीजेपीऔर आजसू विधायकों ने सदन के बाहर दिया धरना, OBC आरक्षण, JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग की
अमर बाउरी ने स्पीकर से कहा कि क्या जेपीएससी पर सीएम से जवाब दिलायेंगे.
बीजेपी विधायक अमर बाउरी ने सदन में स्पीकर से कहा कि क्या वो गारंटी दे रहे है कि जेपीएससी पर सीएम से जवाब दिलायेंगे. वहीं भानु प्रताप शाही ने कहा कि सीएम जेपीएससी पर विधानसभा में कुछ नहीं कहते हैं. सार्वजनिक स्थान पर उनका वक्तव्य आता है. झारखंड के लोगों को भाड़े का कहा जाता है. यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. आजसू विधायक सुदेश महतो ने कहा कि जेपीएससी का मुद्दा काफी गंभीर है. स्पीकर इस पर सदन के नेता का बयान दिलायेंगे. इसे भी पढ़ें - JMM">https://lagatar.in/agriculture-minister-replied-to-the-question-asked-by-jmm-mla-said-msp-is-not-given-for-hot-paddy-in-the-state/">JMMविधायक के पूछे सवाल पर कृषि मंत्री ने दिया जवाब, कहा- राज्य में गरमा धान के लिए नहीं दिया जाता है MSP
Leave a Comment