NewDelhi : संसद का शीतकालीन सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है. इस शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार पांच नये कानूनों सहित 16 विधेयक पेश करेगी. वक्फ संशोधन विधेयक समेत कुल 16 विधेयक संसद में पेश करने के लिए सूचीबद्ध किये गये हैं. खास बात यह है कि दोनों सदनों की संयुक्त समिति ने लोकसभा को अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद वक्फ विधेयक को विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है. आज से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में कांग्रेस पार्टी यानी विपक्ष मणिपुर हिंसा, अडानी और वक्फ का मुद्दा उठा सकती है. वहीं संसद को कागज रहित बनाने की अध्यक्ष ओम बिरला की पहल के तहत लोकसभा कक्ष की लॉबी में चार काउंटरों पर इलेक्ट्रॉनिक टैब रखे गये हैं. लोकसभा सदस्य इलेक्ट्रॉनिक टैब पर डिजिटल पेन का उपयोग करके अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं.
संसद का शीतकालीन सत्र आज से, 16 विधेयक पेश करेगी सरकार, अडानी, वक्फ व मणिपुर मुद्दे पर घेरेगा विपक्ष
Last Updated: Nov 25, 2024 12:00 AM (IST)