Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से, वन नेशन-वन इलेक्शन और वक्फ विधेयक बिल पर हंगामे के आसार

NewDelhi : संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित होने की जानकारी सामने आयी है. सत्र संसद की पुरानी इमारत के केंद्रीय हॉल में शुरू होने की संभावना है,  जहां 1949 में संविधान को अंगीकृत किया गया था. संसद के शीतकालीन सत्र में कई अहम बिलों पर चर्चा होगी.  शीतकालीन सत्र के दौरान वन नेशन-वन इलेक्शन और वक्फ विधेयक बिल पर भारी हंगामा होने के कयास लग रहे हैं. सूत्रों की मानें तो वन नेशन-वन इलेक्शन पर रिपोर्ट को कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस बिल को शीतकालीन सत्र में पेश किया जायेगा.

विपक्षी दल वन नेशन-वन इलेक्शन का विरोध कर रहे हैं

जान लें कि द विपक्षी दल वन नेशन-वन इलेक्शन का विरोध कर रहे हैं और देश में एक साथ चुनाव के पक्ष में नहीं हैं.  जानकारी के अनुसार वक्फ विधेयक पर गठित जेपीसी संसद के शीतकालीन सत्र में अपनी रिपोर्ट पेश कर सकती है. इस पर भी हंगामा होने के आसार हैं. हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर कहा था कि यह विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पारित किया जायेगा.  18वीं लोकसभा का पहला मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक चला था. सत्र में कुल 15 बैठकें हुईं, जो लगभग 115 घंटे तक चलीं थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही